Oppo A7 Pro Max 5G लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मिले कई दमदार फीचर्स

Oppo A7 Pro Max 5G चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ। फोन में 10,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5, 80W चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिस्प्ले है।

Oppo ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में A7 Pro Max 5G लॉन्च किया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट, 80W फास्ट चार्जिंग और 120Hz AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Tech: Oppo ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन A7 Pro Max लॉन्च कर दिया है। फोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें 6.78-इंच की 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। भारत में इसके लॉन्च की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Oppo A7 Pro Max 5G की कीमत

Oppo A7 Pro Max 5G को ऑस्ट्रिया में EUR 599 यानी करीब 61,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत 6GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। फोन लूनर ब्लैक और सर्फिंग ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कंपनी ने फिलहाल भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तारीख या उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए भारतीय बाजार में इसकी कीमत और लॉन्च डेट के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

6.78-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Oppo A7 Pro Max में 6.78-इंच की 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1,272x2,772 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 330Hz का अधिकतम टच सैंपलिंग रेट मिलता है।

ब्राइटनेस की बात करें तो फोन की स्क्रीन 800 निट्स तक और HBM मोड में 1,800 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिवाइस में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट के साथ Adreno 629 GPU दिया गया है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

50MP कैमरा और 10,000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.8 अपर्चर और 2-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर, 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Oppo A7 Pro Max में Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। सुरक्षा के लिए फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh बैटरी है। इसे 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ यह डिवाइस लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।

Leave a comment