PAK को दोहरे मोर्चे पर झटका, LoC और बलूचिस्तान से टूटे हौसले, रिपोर्ट में खुलासा

बलूच हमलों और ऑपरेशन सिंदूर के चलते पाकिस्तान को 2025 की शुरुआत से अब तक LoC और बलूचिस्तान में सबसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। बलूच हमलों और ऑपरेशन सिंदूर
PAK को दोहरे मोर्चे पर झटका, LoC और बलूचिस्तान से टूटे हौसले, रिपोर्ट में खुलासा

2025 की शुरुआत से बलूच हमलों और ऑपरेशन सिंदूर के चलते पाकिस्तान को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय सेना की कार्रवाई में 100+ आतंकी ढेर हुए।

Pakistan: खुफिया एजेंसियों की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साल 2025 की शुरुआत से अब तक पाकिस्तान ने बीते कई वर्षों की तुलना में सबसे बड़ा नुकसान झेला है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभाव बलूचिस्तान और LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) के आसपास के इलाकों में देखा गया है। हालात इतने बिगड़े हुए हैं कि पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

PAK को दोहरे मोर्चे पर झटका, LoC और बलूचिस्तान से टूटे हौसले, रिपोर्ट में खुलासा

बलूचिस्तान बना पाकिस्तान के लिए सिरदर्द

रिपोर्ट के अनुसार, केवल बलूचिस्तान में पिछले 5 महीनों में 350 से अधिक बड़े आतंकी हमले और करीब 20 छोटे स्तर के घातक हमले हो चुके हैं। ये हमले विद्रोही बलोच ग्रुप्स की ओर से लगातार तेज़ होते जा रहे हैं। सुरक्षा बलों को इन हमलों में बड़ी संख्या में नुकसान पहुंचा है, जिससे पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति डगमगा गई है।

भारत ने दिखाई सर्जिकल सटीकता

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए एक सटीक जवाब दिया। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के ठिकाने शामिल थे। इसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

PAK को दोहरे मोर्चे पर झटका, LoC और बलूचिस्तान से टूटे हौसले, रिपोर्ट में खुलासा

भारत ने 1,420 किमी में किया एक साथ जवाबी हमला

9-10 मई को भारत ने एक और सर्जिकल एक्शन के तहत 11 हाई-वैल्यू टारगेट्स पर हमला किया। ये सभी ठिकाने पाकिस्तान एयर फोर्स और मिलिट्री से जुड़े थे। ये हमला 1,420 किलोमीटर के दायरे में हुआ, जो कराची के मालिर से लेकर POK के कोटली तक फैला था। इस दौरान LoC पर 23 अहम ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।

पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान, 13 जवान ढेर

भारतीय हमलों में 13 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि 35-40 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए। LoC और आतंकी कैंपों पर की गई इस कार्रवाई ने पाकिस्तान की सैन्य ताकत को गहरा झटका दिया है। साथ ही, पाकिस्तान की वायुसेना की कमजोरियाँ भी सामने आ गई हैं।

PAK को दोहरे मोर्चे पर झटका, LoC और बलूचिस्तान से टूटे हौसले, रिपोर्ट में खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही पाकिस्तान की हालत खराब थी

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी पाकिस्तान में आंतरिक हालात खराब हो चुके थे। केवल पहले 5 महीनों में 191 नागरिक और 398 सुरक्षाकर्मी आतंकी घटनाओं और आंतरिक टकरावों में मारे गए। ये आंकड़े पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे अधिक हैं।

बलोच विद्रोह और आतंकी घटनाओं से टूट रहा पाकिस्तान

बलूचिस्तान में चल रही हिंसा, अफगान सीमा से घुसपैठ, और आतंकी संगठनों की बढ़ती गतिविधियों ने पाकिस्तान को भीतर से हिला कर रख दिया है। सेना और प्रशासन दोनों ही इन हालात से निपटने में विफल नजर आ रहे हैं। बलोच विद्रोह अब केवल सीमित क्षेत्र नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकट बन गया है।

भारत की नई नीति

भारत ने अब साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद को किसी भी रूप में सहन नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है, जिसमें भारत ने केवल जवाब नहीं दिया, बल्कि आतंक के अड्डों को जड़ से खत्म कर दिया। भारत की ये रणनीति अब कूटनीति से आगे जाकर सामरिक शक्ति पर आधारित हो चुकी है।

Leave a comment