Pine Labs IPO: अमरीश राव को हो सकता है 1,000 करोड़ का फायदा

पाइन लैब्स के IPO से जुड़े DRHP में कंपनी के CEO और टॉप अफसरों की हिस्सेदारी, ESOP और भविष्य की योजनाएं उजागर की गई हैं। राव और मेहरा को हो सकता है बंपर मुनाफा।

पाइन लैब्स एक बार फिर चर्चा में है, और इस बार वजह है उसका आगामी पब्लिक इश्यू। कंपनी ने 2,600 करोड़ रुपये के आईपीओ की तैयारी तेज कर दी है और इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि कंपनी के टॉप एक्जीक्यूटिव्स को इस लिस्टिंग से तगड़ा मुनाफा हो सकता है। 26 जून 2025 को दाखिल किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP में टॉप मैनेजमेंट की सैलरी, बोनस, इक्विटी और स्टॉक ऑप्शन से जुड़े आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं।

इस रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि लिस्टिंग के बाद पाइन लैब्स के प्रमुख अधिकारी न केवल अपनी हिस्सेदारी से मुनाफा कमाएंगे बल्कि पहले से दिए गए स्टॉक ऑप्शंस और प्रस्तावित विकल्पों के जरिए भविष्य में उनकी नेटवर्थ में बड़ा उछाल आ सकता है।

CEO अमरीश राव की आय और हिस्सेदारी

पाइन लैब्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरीश राव की मौजूदा ग्रॉस सालाना सैलरी 5.8 करोड़ रुपये है। इसमें 3.8 करोड़ रुपये बेसिक सैलरी, 1.9 करोड़ रुपये परफॉर्मेंस बोनस और 97 लाख रुपये का रिटायरमेंट कंट्रीब्यूशन शामिल है। इसके अलावा उन्हें इंश्योरेंस, सेवरेंस पे, लीव बेनिफिट और बिजनेस खर्चों की भरपाई की सुविधा भी मिलती है।

अमरीश राव के पास फिलहाल कंपनी के करीब 1.77 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 2.35 प्रतिशत है। DRHP के मुताबिक वह IPO में ऑफर फॉर सेल के तहत करीब 32.06 लाख शेयर बेचने जा रहे हैं। पाइन लैब्स की अनुमानित वैल्यूएशन अगर 4 से 5 अरब डॉलर के बीच रहती है, तो सिर्फ इस बिक्री से ही उन्हें 800 से 1,000 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है।

ESOP और भविष्य की योजना

Pine Labs IPO: अमरीश राव को हो सकता है 1,000 करोड़ का फायदा

राव के पास पहले से ही 72 लाख ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन) हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने उन्हें ESOP 2025 योजना के तहत 1.10 करोड़ नए स्टॉक ऑप्शन देने का प्रस्ताव किया है। हालांकि DRHP में बताया गया है कि उन्हें शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद 2.31 करोड़ ऑप्शंस मिल सकते हैं। इससे उनकी संपत्ति में और भी बढ़ोतरी होगी।

इसके अलावा, राव ने यह भी संकेत दिया है कि आईपीओ के तीन महीने के भीतर वह और 18.15 लाख शेयर बेच सकते हैं।

चीफ बिजनेस ऑफिसर कुश मेहरा की हिस्सेदारी

कुश मेहरा, जो कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं, उन्हें भी इस लिस्टिंग से बड़ा फायदा होने की संभावना है। उनकी कुल सैलरी 3 करोड़ रुपये सालाना है जिसमें 1 करोड़ रुपये बेसिक, 60 लाख हाउसिंग अलाउंस, 20 लाख कन्वेयन और 1 करोड़ का परफॉर्मेंस बोनस शामिल है। उनके पास कंपनी के 40.7 लाख शेयर हैं जो कुल हिस्सेदारी का 0.43 फीसदी है।

मेहरा भी OFS में 4.45 लाख शेयर बेचने की योजना में शामिल हैं। साथ ही, उन्हें ESOP 2025 योजना के तहत 5.26 लाख स्टॉक ऑप्शन और दिए जाएंगे। वह भी राव की तरह तीन महीने के भीतर अतिरिक्त 3 लाख शेयर बेच सकते हैं।

अन्य टॉप अधिकारियों की कमाई का ब्योरा

पाइन लैब्स के अन्य उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की सैलरी और हिस्सेदारी की जानकारी भी DRHP में दी गई है। इन आंकड़ों में वर्ष 2025 के लिए अनुमानित भुगतान शामिल है

मार्क के मैथेंज (CFO): 3.69 करोड़ रुपये

Pine Labs IPO: अमरीश राव को हो सकता है 1,000 करोड़ का फायदा

  • नीरव मेहता (कंपनी सेक्रेटरी और कंप्लायंस ऑफिसर): 56.5 लाख रुपये
  • आनंद रायसिंघानी (सेतु के अध्यक्ष और सीबीओ): 1.57 करोड़ रुपये
  • नवीन चंदानी (CBO, इश्यूइंग प्लेटफॉर्म): 2.73 करोड़ रुपये
  • समीर माहेश्वरी (चीफ कैपिटल मार्केट ऑफिसर): 2.26 करोड़ रुपये
  • संजीव कुमार (सीटीओ, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर): 1.47 करोड़ रुपये
  • सुमित चोपड़ा (सीओओ, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर): 2.12 करोड़ रुपये
  • विजयलक्ष्मी स्वामीनाथन (चीफ पीपल ऑफिसर): 2.02 करोड़ रुपये

उल्लेखनीय है कि इन अधिकारियों में से अधिकांश को ESOP भी दिए गए हैं, जिनका मूल्य IPO के बाद कई गुना बढ़ सकता है। DRHP में इनकम का पूरा विवरण वेतन, बोनस, ग्रेच्युटी, स्टॉक ऑप्शन, और अन्य अलाउंसेज को मिलाकर पेश किया गया है।

डायरेक्टर लोकवीर कपूर की स्थिति

DRHP में डायरेक्टर लोकवीर कपूर की सालाना सैलरी की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह बताया गया है कि उनके पास कंपनी की 1.97 फीसदी हिस्सेदारी है। वह भी OFS में भाग लेने वाले प्रमुक शेयरधारकों में से एक हैं। उनकी हिस्सेदारी का मूल्य भी संभावित रूप से सैकड़ों करोड़ रुपये में हो सकता है, खासकर अगर कंपनी की वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर तक जाती है।

ESOP से हो सकता है बंपर मुनाफा

कंपनी द्वारा बनाई गई नई ESOP 2025 योजना के तहत कई अधिकारियों को शेयर ऑप्शन का लाभ मिलेगा, जो IPO के बाद उनके लिए बोनस के समान साबित हो सकता है। यह योजना शेयरहोल्डर अप्रूवल के अधीन है और इसके तहत राव, मेहरा समेत कई अफसरों को लाखों शेयर ऑप्शन दिए जाने हैं।

Leave a comment