PM Modi in Rajasthan: पीएम मोदी ने राजस्थान में विपक्ष पर किया जमकर हमला, कहां - 'न आरक्षण खत्म होने देंगे और न धर्म को बांटने देंगे'

राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, जयपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग राज्यों में जाकर रैली और जनसभा के माध्यम से लोगों के बीच तालमेल बेठाकर पार्टी के कार्य को गिना रहे और साथ ही विपक्ष की खामियों को गिनाकर उनपर हमला बोल रहे हैं। इस क्रम के दौरान पीएम मोदी राजस्थान के टोंक जिला में पहुचे, जहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान सबसे पहले लोगों को हनुमान जयंती की बधाई दी।

टोंक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (२३ अप्रेल) को राजस्थान के टोंक जिला में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहां, "आप सभी लोगों का स्नेह, आशीर्वाद और जोश मुझे निरंतर मिलता रहता हैं। आज रामभक्त श्री हनुमान जी की जयंती का पवित्र अवसर है, पूरे देश की जनता को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं...।" प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की जनता को संबोधित करते हुए कहां कि राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी लोगों का एकजुट होकर रहना है। जब-जब हम लोग धर्म के नाम पर बंटे हैं तब-तब देश के दुश्मनों ने इस बात का फायदा उठाकर हमारा शोषण किया  है। देश के कई दुश्मन अब भी राजस्थान के लोगों को बांटने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन हम लोगों को सावधान रहने की जरूरत हैं।

कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज

PM Modi in Rajasthan: पीएम मोदी ने राजस्थान में विपक्ष पर किया जमकर हमला, कहां - 'न आरक्षण खत्म होने देंगे और न धर्म को बांटने देंगे'

Subkuz.com के पत्रकार न बताया कि प्रधानमंत्री ने भाषण के दौरान कहां कि 2014 में आपने मोदी को आशीर्वाद देकर दिल्ली में बैठकर जनता की सेवा करने का जो अवसर दिया उसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी लेकिन यदि कांग्रेस पार्टी 2014 के बाद आज तक दिल्ली में विराजमान होती तो जम्मू-कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर और गोलियां चल रही होती साथ ही सीमा पार से आकर दुश्मन हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते और कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ रख कर चुपचाप तमाशा देखती, हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू नहीं होती, कांग्रेस पार्टी केवल अपने लिए भ्रष्टाचार के नए-नए रास्ते तलाशती रहती हैं।

मोदी जी ने कांग्रेस को दी खुली चुनौती

PM Modi in Rajasthan: पीएम मोदी ने राजस्थान में विपक्ष पर किया जमकर हमला, कहां - 'न आरक्षण खत्म होने देंगे और न धर्म को बांटने देंगे'

प्रधानमंत्री ने आगे कहां कि परसों (दो दिन पहले) राजस्थान में एक सभा के दौरान मैंने देश के सामने कुछ ऐसा सत्य रखा ता की कांग्रेस और INDI गठबंधन में शामिल नेताओं में भगदड़ मच गई। वह सत्य था कि कांग्रेस पार्टी जनता की पूरी संपत्ति झपट कर अपने खास लोगों को बांटने प्लान बना कर बैठी है. मैंने जब उनकी इस बात का सबके सामने खुलाशा किया तो उन्हें इतनी ज्यादा मिर्ची लगी कि वे हर तरफ से मोदी को गाली और भला बुरा कहने लगे हैं। मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं कि वे इतना क्यों डरते हैं, अगर आप में हिम्मत है तो में आपसे चुनाव में मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

मोदी जी ने आरक्षण को लेकर क्या कहां

PM Modi in Rajasthan: पीएम मोदी ने राजस्थान में विपक्ष पर किया जमकर हमला, कहां - 'न आरक्षण खत्म होने देंगे और न धर्म को बांटने देंगे'

प्रधानमंत्री ने टोंक में खुले मंच से अपने संबोधन में राजस्थान की जनता से कहां कि कांग्रेस और INDI अलायंस की सरकार थी तो ये लोग केवल दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को हड़पने का काम करते और अपने खास वोटबैंक को अलग से आरक्षण देने की तरकीब निकलना चाहते थे। जबकि संविधान इस बात के बिल्कुल खिलाफ हैं।

मोदी जी ने कहां आरक्षण का जो हक बाबा साहेब भीम राव जी ने दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को दिया था, उसे कांग्रेस और INDI अलायंस वाले मजहब के आधार पर मुसलमानों में बांटना चाहते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इन साजिशों पर पानी फेरने के लिए मोदी आज आप सब के सामने एक गारंटी दे रहा है कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण न ही खत्म होगा और न ही इसमें किसी प्रकार संशोधन किय जाएगा। तथा धर्म के आधार पर देश को बांटने नहीं दिया जाएगा।

Leave a comment