PM Modi: संघ के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने नागपुर में की तारीफ

नागपुर में पीएम मोदी ने संघ मुख्यालय का दौरा किया, डॉ. हेडगेवार और गुरुजी गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी। बोले – ‘RSS का योगदान भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति अहम।’

नागपुर दौरे पर पीएम मोदी ने आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार और दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "100 साल पहले बोया पेड़ अब वटवृक्ष बन गया है।"

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर दौरे पर हैं और इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय का दौरा किया। आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी विशेष रूप से संघ मुख्यालय पहुंचे और स्वयंसेवकों की सराहना की। पीएम मोदी और आरएसएस का रिश्ता दशकों पुराना है, और इस यात्रा में उन्होंने संघ के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया।

हेडगेवार और गोलवलकर को दी श्रद्धांजलि

PM Modi: संघ के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने नागपुर में की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और गुरुजी एमएस गोलवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 100 साल पहले बोया गया यह संगठन रूपी वृक्ष अब एक वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस ने समाज में व्यापक स्तर पर बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है और इसकी प्रेरणा से देशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत हुई है।

संघ के गौरवशाली 100 वर्षों पर पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री ने संघ के शताब्दी वर्ष पर कहा, "इस वर्ष आरएसएस की गौरवशाली यात्रा के 100 साल पूरे हो रहे हैं, और इस अवसर पर मुझे स्मृति मंदिर जाकर पूज्य डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।" उन्होंने कहा कि संघ का योगदान भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने में अद्वितीय रहा है।

PM Modi: संघ के 100 साल पूरे, पीएम मोदी ने नागपुर में की तारीफ

संघ विचारधारा से प्रेरित पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने संघ संस्थापकों के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा, "मेरे जैसे अनगिनत लोग परम पूज्य डॉक्टर साहब और पूज्य गुरुजी के विचारों से प्रेरणा और शक्ति प्राप्त करते हैं। इन दो महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। वे एक सशक्त, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली भारत की कल्पना करने वाले महान विचारक थे।"

Leave a comment