Poco M6 Plus 5G Smartphone: भारत में लॉन्च हुआ Poco M6 Plus 5G फोन, इतनी है इसकी कीमत, जानिए फोन में क्या-क्या हैं फीचर्स?

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, चीन हिंदी न्यूज़, टेक्नोलॉजी, हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

पोको अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एम सीरीज में एक नया Poco M6 Plus 5G फोन लेके आया है। इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। पोको का यह फोन तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। बता दें इस नए फोन की सेल 5 अगस्त को लाइव हो जाएगी। भारतीय ग्राहक इस फोन को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे।

Poco M6 Plus 5G Smartphone: भारत में लॉन्च हुआ Poco M6 Plus 5G फोन, इतनी है इसकी कीमत, जानिए फोन में क्या-क्या हैं फीचर्स?

टेक्नोलॉजी डेस्क: पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Poco M6 Plus 5G फोन लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी 108MP कैमरा और सस्ती कीमत में लेकर आई है। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन Graphite Black, Misty Lavender और Ice Silver में लॉन्च किया है। बता दें फोन को ऑनलाइन शॉपिंग फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। कंपनी ने फोन लॉन्च करने के साथ इसकी कीमत और स्पेक्स को लेकर भी सारी डिटेल्स सांझा कर दी हैं। आइए जानते हैं  नए फोन के स्पेक्स, कीमत और सेल डिटेल्स की पूरी जानकारी...

Poco M6 Plus 5G फोन के फीचर्स

Poco M6 Plus 5G Smartphone: भारत में लॉन्च हुआ Poco M6 Plus 5G फोन, इतनी है इसकी कीमत, जानिए फोन में क्या-क्या हैं फीचर्स?

1. परफॉर्मेंस:- कंपनी पोको फोन को Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लेकर आई है। बता दें फोन में 8-कोर प्रोसेसर में 2.3GHz क्लॉक स्पीड वाले दो Cortex-A78 कोर तथा 1.95GHz क्लॉक स्पीड वाले 6 Arm Cortex-A55 कोर को शामिल किया गया हैं।

2. डिस्प्ले:- पोको का नया फोन 6.79-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले और 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ आया है। फोन में 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला 3 की प्रोटेक्शन लगाई गई हैं।

3. रैम और स्टोरेज:- POCO M6 Plus 5G फोन 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च हुआ है। बता दें फोन 8GB वर्चुअल रैम के साथ आता है और इसमें 128GB UFS 2.2 स्टोरेज हैं।

4. बैटरी:- फोन में 5,030mAh बैटरी लगाई गई है और फास्ट चार्जिंग के लिए 33W का चार्जर साथ लाया गया हैं।

5. कैमरा:- पोको फोन को कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ बाजार में उतारा है। इस फोन में 108MP मेन कैमरा, 2MP Macro लेंस और सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा लगाया गे हैं।

कितनी है इस फोन की कीमत?

Poco M6 Plus 5G Smartphone: भारत में लॉन्च हुआ Poco M6 Plus 5G फोन, इतनी है इसकी कीमत, जानिए फोन में क्या-क्या हैं फीचर्स?

पोको के नए  फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट 6GB+128GB और 8GB+128GB में लॉन्च किया है। बता दें यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसमें  6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये तय की गई है. वहीं 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये रखी गई हैं।

Poco M6 Plus 5G की पहली सेल इस तारीख को होगी

Poco M6 Plus 5G Smartphone: भारत में लॉन्च हुआ Poco M6 Plus 5G फोन, इतनी है इसकी कीमत, जानिए फोन में क्या-क्या हैं फीचर्स?

पोको के नए फोन की पहली सेल 5 अगस्त दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लाइव होगी। बता दें फोन की खरीदारी फ्लिपकार्ट से की जा सकेगी। आप डिस्काउंट के के माध्यम से फोन को और कम दाम में खरीदा सकते है। पोको फोन को SBI, HDFC, and ICICI Bank Card से खरीदने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट पमिलेगा। वहीं 6GB+128GB वेरिएंट पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट के साथ 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका भी मिलेगा।

Leave a comment