Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, कृषि कानूनों और संविधान पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला, आरोप लगाया कि अगर लोकसभा चुनावों मे परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए, तो बीजेपी संविधान बदलने की कोशिश करेगी

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर लोकसभा चुनावों के नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए, तो बीजेपी संविधान बदलने की कोशिश करेगी। लेकिन अब वह संविधान की बात इसलिए कर रही है क्योंकि उन्हें एहसास हुआ है कि लोग इसकी रक्षा कर रहे हैं।

Priyanka Gandhi Attack BJP: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) को लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "सारी जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू पर डाल दी जाती है, लेकिन वर्तमान की बात क्यों नहीं करते?" प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि कृषि कानून ताकतवर लोगों के पक्ष में बनाए गए हैं और सरकार अडानी का पक्ष ले रही है।

'संविधान संघ का नहीं, भारत का संविधान है'- प्रियंका गांधी 

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, कृषि कानूनों और संविधान पर उठाए सवाल

उन्होंने आगे कहा, "अगर लोकसभा चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में नहीं आते तो वे संविधान बदलने की कोशिश करते। अब वे संविधान की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें चुनावों में एहसास हुआ है कि लोग इसकी रक्षा कर रहे हैं। शायद वे नहीं समझ पाए कि भारत का संविधान संघ का संविधान नहीं है।" प्रियंका गांधी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को भी याद किया और कहा कि भारत के लोग अभी भी संविधान पर भरोसा करते हैं, जबकि भाजपा ने इसे खतरे में डाल दिया है।

'कृषि कानून ताकतवरों के पक्ष में'- प्रियंका 

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, कृषि कानूनों और संविधान पर उठाए सवाल

प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा, "कृषि कानून ताकतवर लोगों के लिए बनाए गए हैं और सभी एयरपोर्ट, सड़क, रेलवे का काम एक ही व्यक्ति को सौंपा जा रहा है।" उन्होंने यह भी कहा कि लोग अब मानते हैं कि संविधान उनकी रक्षा नहीं करेगा। उन्नाव बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को न्याय मिले।

Leave a comment