Punjab: अमृतसर में AAP को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली ने भाजपा का थामा दामन

भारत हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 8 मई हिंदी न्यूज़, अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली ने भाजपा का थामा दामन

पंजाब में मंगलवार (7 मई) को अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश (Avinash Jolly) ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली।

अमृतसर न्यूज़: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नेताओं की दल बदल मुहिम जोरों से चल रही है। पंजाब में 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर तैयारियां जारी  है। ऐसे में पंजाब की सियासत में नेता दल बदल के बूते पर चुनावी नैया पार लगाने में जुटे हुए हैं। मंगलवार (7 मई) को भाजपा ने आप और कांग्रेस को झटका दिया। अमृतसर के पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली (Avinash Jolly) ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

अविनाश जॉली भाजपा में हुए शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह ने सोशल मिडिया अकाउंट 'X' पे एक पोस्ट में लिखा, "पूर्व डिप्टी मेयर (अमृतसर) अविनाश जॉली पंजाब के अमृतसर में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।"

Punjab: अमृतसर में AAP को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जॉली ने भाजपा का थामा दामन

पूर्व डिप्टी मेयर का सियासी इतिहास

बताया जा रहा है कि जॉली 1991 से नगर निकाय चुनाव लड़ते आ रहे हैं। बता दें कि उन्होंने पहले चुनाव को छोड़कर भाजपा, आजाद व शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर जीत हासिल की हैं। 2012 में उन्होंने डिप्टी मेयर की शपथ ली। हलका केंद्रीय विधानसभा में उनका अच्छा खासा प्रभाव नजर आता है। वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी के सदस्य थे। लेकिन, मंगलववार को जॉली आप को इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए।

सातवें चरण में 13 सीटों पर चुनाव

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान कराए जायेंगे। 1 जून को होने वाले सातवें और अंतिम चरण के मतदान गुरुदासपुर, होशियारपुर, नंदपुर साहिब, लुधियाना, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला निर्वाचन क्षेत्र मे होंगे ।इस चरण के चुनावों के लिए पंजाब में नामांकन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई। भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब की इन 13 सीटों पर सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

 

 

Leave a comment