Rekha Gupta Meet PM Modi: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर की मुलाकात, इन पहलुओं पर हुई बात

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। जानें इस मुलाकात में किन महत्वपूर्ण पहलुओं पर हुई चर्चा, सर्विसेज विभाग के आदेश में कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात ने दिल्ली में आगामी बदलाव के संकेत दिए हैं। रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने भाजपा की "डबल इंजन सरकार" के तहत दिल्ली में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता जताई।

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। यह मुलाकात उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली थी, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट की। रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याण और सुशासन के रास्ते पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को एक विकसित दिल्ली में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

सरकार बनते ही विभागों में हुआ बदलाव

Rekha Gupta Meet PM Modi: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर की मुलाकात, इन पहलुओं पर हुई बात

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही विभागों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने कार्यभार संभालने के एक दिन बाद ही सभी मंत्रालयों के अस्थायी स्टाफ को छुट्टी पर भेज दिया है। अब इन विभागों में नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। मंत्रालयों में नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की जाती हैं, और जब मंत्री का कार्यकाल खत्म होता है, तो उनके सहायक स्टाफ का कार्यकाल भी समाप्त हो जाता हैं। 

इसके बाद सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में लौटने का आदेश दिया है, क्योंकि पिछली सरकार ने कई कर्मचारियों और अधिकारियों को विभिन्न विभागों में तैनात कर दिया था।

सर्विसेज विभाग के आदेश में कहा गया है कि... 

Rekha Gupta Meet PM Modi: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर की मुलाकात, इन पहलुओं पर हुई बात

सर्विसेज विभाग के आदेश में कहा गया है, "विभिन्न विभागों, संगठनों, निगमों, बोर्डों, अस्पतालों आदि के सभी अधिकारी, कर्मचारी और कर्मचारी जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में 'डायवर्टेड क्षमता में तैनात' हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से मुक्त माना जाएगा और उन्हें अपने संबंधित विभागों, बोर्डों, स्वायत्त निकायों, निगमों, अस्पतालों आदि को रिपोर्ट करना होगा।" 

इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है, "मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय जीएडी को नए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। हालांकि, दानिक्स, डीएसएस और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी अगले आदेश तक नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अधीन अपने-अपने कार्यालयों में काम करना जारी रखेंगे।"

Leave a comment