RPSC Admit Card 2025: आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानिए डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा की तिथि

RPSC लाइब्रेरियन भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड जारी! जानिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा की तिथि और अन्य जरूरी जानकारी, आरपीएससी एडमिट कार्ड 2025 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लाइब्रेरियन ग्रेड-II परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड आज, यानी 13 फरवरी 2025 को जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 फरवरी 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लाइब्रेरियन भर्ती 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 13 फरवरी 2025 को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल्स दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा। आयोग किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा। परीक्षा 16 फरवरी 2025 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें आरपीएससी लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2025 

RPSC Admit Card 2025: आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानिए डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा की तिथि

* आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें।
* एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें:  होम पेज पर "Important Links" सेक्शन में जाएं। "Admit Card for Librarian Grade-II (School Education) Exam 2024" लिंक पर क्लिक करें।
* लॉगिन डिटेल्स भरें: एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (DOB) और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
* एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा शिफ्ट में होगी परीक्षा 

RPSC Admit Card 2025: आरपीएससी लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, जानिए डाउनलोड करने का तरीका और परीक्षा की तिथि

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) द्वारा लाइब्रेरियन ग्रेड-II परीक्षा 2024 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का आयोजन 16 फरवरी 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Leave a comment