Russia Ukraine War: जवाबी कार्रवाई में रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के निप्रो शहर पर दागी रूसी मिसाइलें, इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल से किया अटैक

रूस-यूक्रेन युद्ध में निप्रो शहर पर ICBM हमला। उत्तर कोरियाई सैनिक पहुंचे रूस की मदद को। अमेरिकी दूतावास कीव में बंद। रूस- युद्ध में निप्रो शहर पर ICBM हमला।

रूस-यूक्रेन युद्ध और खतरनाक हो गया है। रूस ने यूक्रेन के निप्रो शहर पर इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइलों से हमला किया। इससे पहले यूक्रेन ने भी रूस पर मिसाइल अटैक कर जवाबी कार्रवाई की थी।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। रूस ने पहली बार यूक्रेन के निप्रो शहर पर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का इस्तेमाल किया। यूक्रेन ने दावा किया है कि ये मिसाइलें रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से दागी गईं। यूक्रेनी वायुसेना ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि यह हमला बुधवार रात को हुआ।

अमेरिकी मदद के बाद यूक्रेन ने किया हमला

Russia Ukraine War: जवाबी कार्रवाई में रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के निप्रो शहर पर दागी रूसी मिसाइलें, इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल से किया अटैक

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग की अनुमति दी थी। इस हरी झंडी के बाद यूक्रेन ने रूस पर हमला किया था। रूस का निप्रो पर हमला इसी का जवाब माना जा रहा है।

उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौजूदगी से बढ़ा तनाव

यूक्रेन ने कहा है कि जंग के मैदान में अब उत्तर कोरिया के सैनिक रूस की मदद के लिए पहुंच चुके हैं। इससे युद्ध के अंतरराष्ट्रीय आयाम और गंभीर हो गए हैं। निप्रो पर हुए ICBM हमले को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

अमेरिकी भूमिका और रक्षा सचिव का बयान

Russia Ukraine War: जवाबी कार्रवाई में रूस का आक्रामक रुख, यूक्रेन के निप्रो शहर पर दागी रूसी मिसाइलें, इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल से किया अटैक

जंग में अमेरिका की सक्रिय भूमिका साफ नजर आ रही है। अमेरिकी रक्षा सचिव ने हाल ही में कहा कि बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ एंटी पर्सनल लैंड माइंस का उपयोग करने की अनुमति दी है। इससे यूक्रेन को अपनी रक्षा और हमले की रणनीति में बड़ा फायदा मिलेगा।

कीव में अमेरिकी दूतावास बंद

रूस के संभावित बड़े हमले को देखते हुए अमेरिका ने सतर्कता बरतते हुए कीव स्थित अपना दूतावास बंद कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि उन्हें रूसी हमले की पुख्ता चेतावनी मिली थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

Leave a comment