SBI CBO भर्ती 2025: स्टेट बैंक में निकली 2964 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे होगा चयन

SBI ने CBO के 2964 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2025 तक चलेगी। जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क।

SBI ने CBO के 2964 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई 2025 है। चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन SBI की वेबसाइट से करें।

SBI CBO: बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2964 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 मई 2025 तय की गई है।

कितनी हैं कुल वैकेंसी?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2964 पद भरे जाएंगे। ये पद भारत के विभिन्न राज्यों और सर्किलों में स्थित एसबीआई की शाखाओं में होंगे। सर्कल बेस्ड ऑफिसर पद पर नियुक्ति होने पर उम्मीदवार को संबंधित सर्किल में ही पोस्टिंग दी जाएगी।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

SBI CBO भर्ती 2025: स्टेट बैंक में निकली 2964 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे होगा चयन

SBI CBO पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

इसके अलावा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस पद के लिए योग्य माने जाएंगे।

आयु सीमा क्या है?

उम्मीदवार की आयु 30 अप्रैल 2025 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार का जन्म 01 मई 1995 से लेकर 30 अप्रैल 2004 के बीच हुआ होना चाहिए।

स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य

उम्मीदवार को उस सर्किल की स्थानीय भाषा में दक्ष (पढ़ना, लिखना और समझना) होना जरूरी है, जहां वह आवेदन कर रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए भाषा का टेस्ट भी लिया जा सकता है।

कैसे होगा चयन? जानें पूरी प्रक्रिया

SBI CBO भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा:

ऑनलाइन टेस्ट (Online Test):

SBI CBO भर्ती 2025: स्टेट बैंक में निकली 2964 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे होगा चयन

इसमें दो भाग होंगे –
● Objective Test: 120 अंक, कुल 2 घंटे
● Descriptive Test: 50 अंक, 30 मिनट (अंग्रेज़ी में निबंध और पत्र लेखन, कंप्यूटर पर टाइप करना होगा)

स्क्रीनिंग (Screening): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के अनुभव और प्रोफाइल की जांच की जाएगी।

साक्षात्कार (Interview): कुल 50 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

क्या है आवेदन शुल्क?

  • सामान्य/ओबीसी/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: ₹750
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट है, यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय दस्तावेज़ अपलोड करना और फीस जमा करना जरूरी है।

Leave a comment