SSC CGL 2026 Tier-1 Exam Date जारी, 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होंगी परीक्षाएं

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। सिटी स्लिप 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 3-4 दिन पहले जारी होगा।

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक देशभर में आयोजित होगी। SSC ने शेड्यूल जारी कर दिया है। सिटी स्लिप 10 दिन और एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले उपलब्ध होगा।

नई दिल्ली: SSC CGL 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अनुसार टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 तक देशभर के निर्धारित केंद्रों पर होगी। परीक्षा के बाद कटऑफ में सफल उम्मीदवार टियर-2 के लिए पात्र होंगे, जिसका आयोजन दिसंबर में प्रस्तावित है।

30 सितंबर से शुरू होगी Tier-1 परीक्षा

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से शुरू होगा। देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तारीखों में आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 12,256 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। Tier-1 में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण यानी Tier-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य होंगे।

परीक्षा से पहले City Slip और Admit Card

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र और शहर की जानकारी पहले उपलब्ध करा दी जाएगी। SSC के अनुसार Exam City Intimation Slip परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी लेकर यात्रा और अन्य जरूरी तैयारियां कर सकेंगे।

वहीं, Admit Card परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे संबंधित क्षेत्रीय SSC वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड करना होगा।

100 सवाल, 200 अंकों का होगा पेपर

SSC CGL Tier-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में चार सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन से 25-25 सवाल शामिल होंगे। General Intelligence & Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude और English Comprehension से प्रश्न पूछे जाएंगे।

पूरे प्रश्नपत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

Tier-1 में तय मानकों के अनुसार सफल होने वाले उम्मीदवारों को Tier-2 के लिए बुलाया जाएगा। Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है।

Leave a comment