SSC CHSL Final Result: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट घोषित, उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां जानें आसान स्टेप्स और पूरी प्रक्रिया

जारी अधिसूचना के अनुसार, शॉर्टलिस्टेड और नॉन-शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की विस्तृत जानकारी और फाइनल आंसर-की जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। साथ ही, आयोग द्वारा कोई रिजर्व सूची या प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की जाएगी।

एजुकेशन: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (SSC CHSL 2024) का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने यह नतीजे ssc.gov.in पर पीडीएफ मोड में प्रकाशित किए हैं। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने परिणाम देख सकते हैं।

SSC ने 1 से 11 जुलाई, 2024 के बीच टियर-1 परीक्षा का आयोजन किया था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां मंगाई गई थीं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, 6 सितंबर, 2024 को टियर-1 का परिणाम घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 39,835 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

फाइनल रिजल्ट के संबंध में जारी किया नोटिफिकेशन 

SSC CHSL Final Result: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके अनुसार, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) टियर-2 परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर, 2024 को किया गया था। इसके बाद, आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित महत्वपूर्ण सूचना संख्या F. नंबर HQ-PPII010/1/2024-PP_II दिनांक 04.02.2025 के अनुसार, CHSLE 2024 टियर- II में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से 04 फरवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक ऑप्शन और प्रेफरेंसेज भराए गए थे।

आयोग ने जारी नोटिस में आगे कहा कि 27,092 कैंडिडेट्स जिन्होंने अपनी प्रेफरेंस सबमिट की थी, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए विचार किया गया। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी उम्मीदवार को संबंधित प्राधिकरण से कोई पत्राचार प्राप्त नहीं होता है, तो उसे CHSL फाइनल रिजल्ट की घोषणा से छह महीने की अवधि के भीतर विभाग से संपर्क करना होगा।

परिणाम की जांच करने के आसान स्टेप्स

SSC CHSL Final Result: एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, परिणाम देखने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

* एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – ssc.nic.in
* होमपेज पर "परिणाम" (Results) टैब पर क्लिक करें।
* SSC CHSL सेक्शन को चुनें।
* जारी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और चयनित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
* SSC CHSL टियर-2 रिजल्ट 2024 की PDF डाउनलोड करें।
* भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करके रखें।

Leave a comment