26th Chief Election Commissioner: ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार, ज्ञानेश ने कहा - 'राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान'

ज्ञानेश कुमार ने भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मतदान को राष्ट्र निर्माण की नींव बताते हुए चुनावी प्रक्रिया को

नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज, 19 फरवरी 2025, को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद, उन्होंने मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा, "राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान हैं। 

नई दिल्ली: नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने आज, 19 फरवरी 2025, को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद, उन्होंने मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा, "राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान हैं। ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का पदभार संभालने के बाद दिया गया यह संदेश भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। 

उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान को राष्ट्र सेवा का पहला कदम बताया और 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से मतदाता बनने और मतदान करने का आग्रह किया। उनका यह बयान चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने के चुनाव आयोग के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनाव आयोग संविधान, लोक प्रतिनिधित्व कानूनों और नियमों के तहत कार्य करता रहेगा और हमेशा मतदाताओं के साथ खड़ा रहेगा।

ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार

26th Chief Election Commissioner: ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार, ज्ञानेश ने कहा - 'राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान'

ज्ञानेश कुमार के भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में पदभार ग्रहण करने से देश की चुनावी प्रक्रिया में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत मतदाताओं को जागरूक करने के संदेश के साथ की, जिसमें उन्होंने मतदान को राष्ट्र निर्माण का पहला कदम बताया और सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों से मतदाता बनने और मतदान करने का आग्रह किया।

उनके नेतृत्व में चुनाव आयोग का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना होगा। अगले चार वर्षों तक इस पद पर रहते हुए, उनकी सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष और सभी राजनीतिक दलों का विश्वास बनाए रखना होगा, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की निष्पक्षता पर सवाल न उठे।

कौन हैं ज्ञानेश कुमार?

26th Chief Election Commissioner: ज्ञानेश कुमार ने संभाला मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार, ज्ञानेश ने कहा - 'राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान'

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उन्हें भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले, ज्ञानेश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

वे संयुक्त सचिव से लेकर सचिव स्तर तक की जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। केरल सरकार में असिस्टेंट कलेक्टर से लेकर सचिव के पद तक कई महत्वपूर्ण विभागों में कार्य किया। प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने का व्यापक अनुभव हैं।

Leave a comment