Tamilnadu Politics News: तमिलनाडु कैबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को बनाया डिप्टी सीएम

तमिलनाडु कैबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को बनाया डिप्टी सीएम, पॉलिटिक्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को राज्य का डिप्टी मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण फेरबदल के तहत, उदयनिधि को उनके वर्तमान खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के अलावा योजना और विकास विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है। वे आज यानी रविवार (29 सितंबर 2024) को शपथ ग्रहण करेंगे।

Tamilnadu: तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ी फेरबदल की गई है। उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम बनाया गया है। राज्य के सीएम एमके स्टालिन ने वी सेंथिलबालाजी, डॉ गोवी चेझियान, आर राजेंद्रन और एसएम नासर को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की सिफारिश की है। राज्यपाल ने सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। मनोनीत मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज यानी रविवार (29 सितंबर) को दोपहर 3.30 बजे राजभवन, चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।

सीएम के बेटे बने डिप्टी सीएम

Tamilnadu Politics News: तमिलनाडु कैबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को बनाया डिप्टी सीएम

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को कैबिनेट फेरबदल के बाद उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही डीएमके नेता सेंथिल बालाजी, जिन्हें हाल ही में जमानत मिली थी, को फिर से मंत्री पद सौंपा जाएगा। इस फेरबदल के तहत के. पोनमुडी से उच्च शिक्षा विभाग लिया गया और इसे नए मंत्री गोवी चेझियान को सौंपा गया है, जबकि राजाकन्नप्पन को डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई हैं।

उदयनिधि स्टालिन का कद बढ़ाए जाने की अटकलें कई दिनों से चल रही थीं, और अब यह फेरबदल उनके राजनीतिक कद में वृद्धि का संकेत है। डीएमके में सत्ता का यह हस्तांतरण उसी तरह हो रहा है जैसा कि पहले एम. करुणानिधि ने अपने बेटे एम.के. स्टालिन के लिए किया था।

मंत्री मो. अनबरसन ने क्या कहा?

Tamilnadu Politics News: तमिलनाडु कैबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को बनाया डिप्टी सीएम

तमिलनाडु के मंत्री मो. अनबरसन ने गुरुवार को कहा था कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, बुधवार को उदयनिधि ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि इस पर निर्णय लेना मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का अधिकार है। जब पत्रकारों ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ऐसा किसने कहा?" और स्पष्ट किया कि इस तरह के निर्णय पूरी तरह मुख्यमंत्री के हाथ में है. उदयनिधि का यह बयान अटकलों को शांत करने की कोशिश थी, लेकिन अंततः शनिवार को उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

 

Leave a comment