Tecno New Phone: Tecno Spark 20 Pro 5G की जल्द होगी भारत में एंट्री, 108MP कैमरा के साथ बाजार में आएगा Smartphone, जानिए फोन के फीचर्स

टेक्नो स्मार्ट फोन, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

टेक्नो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टेक्नो की ओर से यूजर्स के लिए Tecno Spark 20 Pro 5G बाजार में एंट्री करेगा। इस फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग अप्लीकेशन अमेजन पर गुरुवार को लाइव हो गया हैं।

Tecno New Phone: Tecno Spark 20 Pro 5G की जल्द होगी भारत में एंट्री, 108MP कैमरा के साथ बाजार में आएगा Smartphone, जानिए फोन के फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क: जुलाई महीने में कई इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां अपने भारतीय ग्राहकों को लुभाने के लिए नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में मोटोरोला, सैमसंग जैसी कंपनियों के साथ टेक्नो का नाम भी शामिल है। टेक्नो अपने ग्राहकों के लिए एक नया फोन जल्द ही लॉन्च करने वाला है। टेक्नो की ओर से भारतीय ग्राहकों के लिए Tecno Spark 20 Pro बाजार में एंट्री करने वाला हैं। कंपनी ने इस फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग अप्लीकेशन  अमेजन पर गुरुवार (4 जुलाई) को लाइव कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने फोन को लेकर कुछ डिटेल्स भी सांझा की हैं। साइट पर टेक्नो के अपकमिंग फोन को अभी कमिंग सून के साथ टीज किया जा रहा हैं।

Tecno Spark 20 Pro जल्द देगा बाजार में दस्तक

Tecno New Phone: Tecno Spark 20 Pro 5G की जल्द होगी भारत में एंट्री, 108MP कैमरा के साथ बाजार में आएगा Smartphone, जानिए फोन के फीचर्स

जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से Tecno Spark 20 Pro 5G फोन को चैंपियन टैगलाइन के साथ शोकेस किया गया है। बता दें कि फोन को पीछे की तरफ से शोकेस किया गया है। टेक्नो का अपकमिंग फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ बाजार में लाया जा रहा है। कंपनी द्वारा Subkuz.com को दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को एक बेहतरीन डिजाइन और कलर के साथ बाजार में लाया जा रहा है, जिसकी लगभग तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

108MP प्राइमरी कैमरा वाला फोन

Tecno New Phone: Tecno Spark 20 Pro 5G की जल्द होगी भारत में एंट्री, 108MP कैमरा के साथ बाजार में आएगा Smartphone, जानिए फोन के फीचर्स

कंपनी द्वारा अपकमिंग फोन के कैमरा स्पेक्स को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक फोन से प्रो-लेवल पिक्चर क्लिक की जाएगी। बता दें कि फोन को 108MP अल्ट्रा क्लियर प्राइमरी कैमरा के साथ लाया जा रहा है। फोन में सुपर मैक्रो लेंस भी दिया गया है। कंपनी ने इस फोन के बारे में जानकारी कंपनी की ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करके दी है। कंपनी ने बताया कि इस फोन में बफरिंग की परेशानी नहीं आएगी।

 

Leave a comment