UP Anganwadi Bharti 2026: यूपी के कई जिलों में वर्कर-सहायिका भर्ती,12वीं पास महिलाएं ऐसे करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026 में कई जिलों में कार्यकत्री-सहायिका पदों पर भर्ती है। 12वीं पास महिलाएं जिलेवार अंतिम तिथि तक फ्री ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 12वीं पास महिला उम्मीदवार अपने जिले के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का संबंधित जिले का निवासी होना जरूरी है और 12वीं पास होना अनिवार्य शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। अलग-अलग जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग रखी गई है।

कई जिलों में आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री और आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं महिला उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। खास बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि सभी जिलों के लिए एक जैसी नहीं है।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थी का उसी जिले का निवासी होना आवश्यक है, जिस जिले से वह भर्ती के लिए आवेदन कर रही है। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि परास्नातक को अधिकतम शैक्षिक योग्यता बताया गया है।

18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जिलेवार उपलब्ध पदों और आवेदन की अंतिम तिथियों की बात करें तो गोंडा में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के 128 पदों के लिए 02 सितंबर 2026 तक आवेदन निर्धारित था। जालौन में कार्यकत्री के 18 पद और सहायिका के 92 पद हैं, जिनके लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।

बरेली में आंगनवाड़ी सहायिका के 171 पदों के लिए 29 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। गौतमबुद्ध नगर में कार्यकत्री के 84 और सहायिका के 183 पद हैं, जिनकी अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है।

अमेठी में कार्यकत्री के 172 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 है। ज्योतिबा फुले नगर अमरोहा में 105 कार्यकत्री पदों के लिए 24 सितंबर 2026 तक आवेदन निर्धारित है। बलरामपुर में कार्यकत्री के 236 पद और सहायिका के 259 पद हैं। दोनों पदों के लिए अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 है। हमीरपुर में कार्यकत्री के 80 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 है। कन्नौज में सहायिका के 112 पदों के लिए 28 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाना होगा। इसके बाद न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके पंजीकरण पूरा करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन पत्र पूरा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना होगा। यानी सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकती हैं।

Leave a comment