UPSSSC PET 2025: सरकारी नौकरी की दौड़ में शामिल होने का सुनहरा मौका, 14 मई से शुरू होंगे आवेदन

UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन 14 मई से शुरू हो रहे हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह है आपके लिए सुनहरा अवसर। जानें पात्रता, आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

एजुकेशन: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की पहली सीढ़ी माने जाने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test - PET) 2025 के लिए इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2 मई 2025 को इस परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन सभी ग्रुप-‘C’ पदों की भर्ती का आधार बनती है, जिनके लिए आयोग चयन करता है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पंजीकरण की प्रमुख तिथियाँ

  • आवेदन की शुरुआत: 14 मई 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जून 2025
  • फीस भुगतान व संशोधन की अंतिम तिथि: 24 जून 2025
  • आवेदन प्रक्रिया UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से की जाएगी।

पात्रता मानदंड: कौन कर सकता है आवेदन?

PET 2025 परीक्षा में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने हाई स्कूल या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो।

  • आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यह गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
  • आयु में छूट नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों को मिलेगी।

UPSSSC PET 2025: सरकारी नौकरी की दौड़ में शामिल होने का सुनहरा मौका, 14 मई से शुरू होंगे आवेदन

आवेदन शुल्क विवरण

  • सामान्य व ओबीसी - ₹185
  • एससी/एसटी - ₹95
  • दिव्यांग (PwBD)    - ₹25
  • शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या SBI चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  1. सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "UPSSSC PET 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिक जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. अब अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  6. अंत में, आवेदन पत्र सबमिट करें और एक प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

PET परीक्षा क्यों है जरूरी?

UPSSSC PET एक प्रकार की स्क्रीनिंग परीक्षा है। यदि आप आयोग की ओर से भविष्य में आयोजित की जाने वाली किसी भी ग्रुप-‘C’ भर्ती परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, जैसे कि लेखपाल, क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, वनरक्षक, तकनीकी सहायक आदि, तो PET पास होना अनिवार्य है। यह परीक्षा हर साल आयोजित होती है और इसका स्कोर एक वर्ष तक वैध रहता है। यानी PET पास करने के बाद, आप उस वर्ष में आने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए योग्य माने जाएंगे।

क्या है PET का परीक्षा पैटर्न?

PET 2025 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी, तार्किक क्षमता, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल जैसे विषय शामिल होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और इसके आधार पर उम्मीदवारों की मेन्स परीक्षा या स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

Leave a comment