Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान महिला टीम को मिली स्कॉटलैंड के हाथों करारी हार

महिला टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप मैच में पाकिस्तान को स्कॉटलैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और प्रदर्शन निराशाजनक रहा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले Pakistan women's national cricket team को एक करारी हार का सामना करना पड़ा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा और उन्हें शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी।

स्पोर्ट्स न्यूज़: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। एक वॉर्मअप मैच में टीम को अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाने वाली स्कॉटलैंड टीम ने हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार ने पाकिस्तान की तैयारियों और प्रदर्शन दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा और अंत में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत स्कॉटलैंड को विजेता घोषित किया गया।

स्कॉटलैंड ने बनाए 191 रन, पाकिस्तान की गेंदबाजी फ्लॉप

टॉस जीतकर पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान Fatima Sana ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति टीम पर भारी पड़ गई। स्कॉटलैंड ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 191 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। स्कॉटलैंड की ओर से सबसे शानदार प्रदर्शन कैथरीन ब्रीस ने किया, जिन्होंने मात्र 43 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 

उनकी पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा डेयरसी कार्टर ने भी 36 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पाकिस्तान की गेंदबाजी इस मैच में पूरी तरह प्रभावहीन नजर आई और महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट निकालने में नाकाम रही।

Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान महिला टीम को मिली स्कॉटलैंड के हाथों करारी हार

पाकिस्तान की बल्लेबाजी बिखरी, शुरुआत से ही दबाव में टीम

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही विकेट गिरने लगे और टीम दबाव में आ गई।पाकिस्तान ने 17 रनों पर पहला विकेट गंवाया और देखते ही देखते 57 रनों तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम ने 9 ओवरों में 5 विकेट खोकर केवल 62 रन बनाए थे।

इस बीच बारिश ने मैच में खलल डाल दिया, जिसके बाद आगे का खेल संभव नहीं हो सका। स्थिति को देखते हुए DLS नियम लागू किया गया और स्कॉटलैंड को 41 रनों से विजेता घोषित किया गया।

Leave a comment