Peris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत ने जीता दूसरा पदक

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप, हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, स्पोर्ट्स न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पेरिस ओलम्पिक 2024

Peris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत ने जीता दूसरा पदक 

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत को पहला पदक दिलाया था। मंगलवार को एक बार फिर से मनु ने अपने शानदार निशानों से भारत की झोली में दूसरा पदक डाल दिया। इस बार उन्होंने मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर कांस्य पदक पर निशाना लगाया है। बता दें इससे पहले साल 2012 में भारत ने निशानेबाजी में दो ओलंपिक पदक जीते थे।

Peris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत ने जीता दूसरा पदक

स्पोर्ट्स न्यूज़: पेरिस ओलंपिक-2024 में मंगलवार (३० जुलाई) को भारत की झोली में एक और पदक आ गया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में कोरिया को मात देकर पदक पर कब्ज़ा किया है। बता दें इससे पहले मनु ने रविवार को इसी स्पर्धा के सिंगल्स इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था। मैच में भारत ने कोरिया को 16-10 से हराकर यह पदक हासिल किया हैं।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले भारत ने लंदन ओलंपिक-2012 में निशानेबाजी में दो ओलंपिक पदक हासिल किए थे। बता दें मनु भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं जिसने दो ओलंपिक पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा मनु भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

खराब शुरुआत के बाद पलटा पासा

Peris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत ने जीता दूसरा पदक

मनु और सरबजोत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 580 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक मुकाबले में जगह पक्की की थी। भारत को हालांकि इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत नहीं मिली। पहले राउंड में कोरियाई टीम ने 20.5 का स्कोर किया था और भारत ने मात्र 18.8 का। लेकिन इसके बाद मनु और सरबजोत दोनों ने शानदार निशाने लगाते हुए अगले राउंड में 21.2 का स्कोर किया और कोरिया केवल 19.9 का स्कोर ही कर सकी।

बता दें तीसरे राउंड में भी भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा और 20.8 का स्कोर किया, जबकि कोरिया 19.8 का स्कोर ही कर सकी। जानकरी के मुताबिक कोरियाई टीम ने छठी सीरीज से पहले टाइम आउट ले लिया, लेकिन टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला। मनु और सरबजोत ने उसके बाद कोरियाई टीम को एक भी मौका नहीं दिया और कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।

सरबजोत ने हासिल किया पहला पदक

Peris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल, भारत ने जीता दूसरा पदक

बता दें यह सरबजोत सिंह के करियर का पहला ओलंपिक पदक है। हालांकि वह सिंगल्स स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन मनु के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पदक का खाता खोल लिया। यह भारत का निशानेबाजी टीम स्पर्धा में पहला ओलंपिक पदक भी है। इससे पहले भारत ने निशानेबाजी में जितने भी पदक जीते थे, वे केवल सिंगल्स स्पर्धा में ही हासिल किए थे।

 

Kalpna Chawla

- Tue, 30 Jul 2024

Rock India Rock ❤️

Shruti

- Tue, 30 Jul 2024

Great news 🥰😚

Juhi

- Tue, 30 Jul 2024

Nice bahot badhiya. 😘

Leave a comment