CTET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड जल्दी होगे जारी? जानें जरूरी अपडेट और परीक्षा की पूरी जानकारी

CTET 2024 की परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। एडमिट कार्ड 10-11 दिसंबर को ctet.nic.in पर जारी होने की संभावना। परीक्षा से जुड़े नियम और शेड्यूल जानें।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, और उम्मीदवार बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से चार से पांच दिन पहले, यानी 10 या 11 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं ताकि एडमिट कार्ड जारी होने से जुड़ी सभी जानकारियां समय पर मिल सकें।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

CTET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड जल्दी होगे जारी? जानें जरूरी अपडेट और परीक्षा की पूरी जानकारी

• एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसके लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

• सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

• होमपेज पर 'CTET Admit Card 2024' लिंक पर क्लिक करें।

• अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि) दर्ज करें।

• 'सबमिट' पर क्लिक करें।

• स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

• इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एडमिट कार्ड पर क्या जानकारियां होंगी?

• नाम और रोल नंबर

• जन्म तिथि

• परीक्षा केंद्र का नाम और पता

• परीक्षा की तारीख और समय

• शिफ्ट (पहली या दूसरी)

• फोटो और हस्ताक्षर

• आवेदन संख्या

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत सीबीएसई के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

परीक्षा का शेड्यूल और प्रारूप

CTET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड जल्दी होगे जारी? जानें जरूरी अपडेट और परीक्षा की पूरी जानकारी

• सीटीईटी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी

• पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (पेपर II)

• दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक (पेपर I)

• पेपर I उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।

• पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।

उम्मीदवार चाहें तो दोनों पेपर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे, जिनमें हर प्रश्न एक अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा केंद्र पर इन नियमों का रखें ध्यान

• एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

• एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना अनिवार्य है।

• उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

• इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, या कैलकुलेटर ले जाना सख्त वर्जित है।

सीटीईटी परीक्षा का महत्व

CTET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड जल्दी होगे जारी? जानें जरूरी अपडेट और परीक्षा की पूरी जानकारी

सीटीईटी परीक्षा हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका होती है। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता प्रदान करती है। सीबीएसई द्वारा आयोजित यह परीक्षा पूरे भारत में मान्यता प्राप्त है और सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए पहला कदम हैं।

• एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना 10 या 11 दिसंबर 2024

• परीक्षा की तारीख 14 दिसंबर 2024

• परिणाम की उम्मीद जनवरी 2025 के अंत तक

उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के साथ-साथ परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। सीटीईटी 2024 आपके शिक्षक बनने के सपने को साकार करने का मौका हैं।

Leave a comment