निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने पिछले 3 साल में 19.93% रिटर्न दिया। इसके टॉप होल्डिंग्स HDFC बैंक, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्री हैं। Large Cap Funds लंबी अवधि में स्थिर रिटर्न और कम जोखिम के लिए निवेशकों के लिए आदर्श हैं।
Large Cap Fund: म्यूचुअल फंड आज निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प बन गया है। इसमें निवेशकों को अपेक्षित रिटर्न 12 से 14 फीसदी तक मिल सकता है, हालांकि ये रिटर्न पूरी तरह से शेयर बाजार की उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। निवेशक चाहते हैं कि उनका पैसा सुरक्षित रहे और लंबी अवधि में बढ़त भी दिखाए। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है सही म्यूचुअल फंड का चुनाव करना।
आज हम आपको ऐसे Large Cap Fund के बारे में बता रहे हैं, जिसने पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। इस फंड ने न केवल लंबी अवधि में अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि हाल ही में भी निवेशकों को संतोषजनक लाभ पहुंचाया है।
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया
पिछले तीन साल में निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने 19.93 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल के प्रदर्शन पर देखें तो इस फंड ने 16.70 फीसदी का रिटर्न दिया।
अन्य टॉप फंड में WOC लार्ज कैप फंड ने 19.46 फीसदी, इनवेस्को लार्ज कैप फंड ने 18.86 फीसदी, बंधन लार्ज कैप फंड ने 18.68 फीसदी और ICICI प्रू लार्ज कैप फंड ने 18.49 फीसदी का रिटर्न दिया।
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने लगातार तीन साल में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया और इसकी प्रदर्शन स्थिर रही।
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड की प्रमुख होल्डिंग्स
इस फंड में निवेश का मुख्य फोकस बड़े और मजबूत शेयरों पर है। इसके टॉप होल्डिंग्स इस प्रकार हैं:
- HDFC बैंक – 9.19%
- ICICI बैंक – 6.40%
- रिलायंस इंडस्ट्री – 5.44%
- एक्सिस बैंक – 4.27%
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 4.10%
फंड का NAV 105.26 रुपये है और इसका AUM 4,92,878.99 करोड़ रुपये है।
अन्य टॉप परफॉर्मिंग Large Cap Funds
WOC लार्ज कैप फंड
इस फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में ICICI बैंक 9.67%, HDFC बैंक 9.23%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4.13%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.70% और कोटक महिंद्रा बैंक 3.48% शामिल हैं। इसका NAV 16.12 रुपये और कुल AUM 32,054.20 करोड़ रुपये है।
इनवेस्को लार्ज कैप फंड
इस फंड की होल्डिंग्स में ICICI बैंक 7.88%, HDFC बैंक 7.72% और इंफोसिस लिमिटेड 5.73% शामिल हैं। NAV 85 रुपये और AUM 1,666.05 करोड़ रुपये है।
बंधन लार्ज कैप फंड
इस फंड की प्रमुख होल्डिंग्स HDFC बैंक 9.06%, ICICI बैंक 7.28%, रिलायंस इंडस्ट्री 6.09% और इंफोसिस 5.08% हैं। NAV 31 रुपये और AUM 1,979.87 करोड़ रुपये है।
ICICI प्रू लार्ज कैप फंड
इस फंड में HDFC बैंक 9.68%, ICICI बैंक 8.38%, रिलायंस इंडस्ट्री 6.46% और एक्सिस बैंक 4.61% की हिस्सेदारी है। NAV 126 रुपये और AUM 78,645.56 करोड़ रुपये है।
क्या होते हैं Large Cap Fund
Large Cap Funds म्यूचुअल फंड का एक प्रकार हैं। ये फंड निवेशकों के पैसों का बड़ा हिस्सा लार्ज कैप कंपनियों में लगाते हैं। लार्ज कैप कंपनियां बाजार पूंजीकरण के आधार पर शीर्ष 100 कंपनियों में आती हैं। ये कंपनियां वित्तीय रूप से मजबूत और स्थिर होती हैं।
इन फंडों में निवेश करने का उद्देश्य लंबे समय में स्थिर रिटर्न पाना होता है। यह फंड कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए आदर्श हैं क्योंकि इसमें बड़ी और स्थापित कंपनियों के शेयर शामिल होते हैं।








