Adani Energy Solutions: आज अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस और बजाज फाइनेंस सहित इन स्टॉक्स पर रखें नजर, तेजी की संभावना

Adani Energy Solutions: आज अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस और बजाकी संभावनाAdaदानी एनर्जी सॉल्यूशंस और बजाज फाइनेंस सहित इन स्टॉक्स पर रखें नजर, तेजी की संभावना

मंगलवार को बजाज फाइनेंस समेत कई कंपनियों ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए, जबकि आज एसबीआई लाइफ, एचयूएल और बजाज फिनसर्व अपने परिणाम घोषित करेंगी।

नई दिल्ली: मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार के अंतिम कारोबारी सत्र में भारी गिरावट देखने को मिली। बीते कल सेंसेक्स लगभग 1000 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ने 300 अंक की गिरावट के साथ क्लोजिंग दी। कई कंपनियों ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे भी जारी किए हैं।

इसके अलावा, देश के सबसे बड़े आईपीओ, हुंडई मोटर इंडिया की लिस्टिंग 1.5 प्रतिशत डिस्काउंट पर हुई, और लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर 5 प्रतिशत गिर गए। वहीं, आज कुछ शेयरों में तेजी की संभावना है, जिनमें बजाज फाइनेंस, अदानी पावर और एसबीआई लाइफ शामिल हैं।

आज ये कंपनियां करेंगे अपने परिणामों की घोषणा

Adani Energy Solutions: आज अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस और बजाज फाइनेंस सहित इन स्टॉक्स पर रखें नजर, तेजी की संभावना

बुधवार को जुलाई-सितंबर तिमाही 2024 के लिए एसबीआई लाइफ, एचयूएल और बजाज फिनसर्व अपने परिणामों की घोषणा करेंगी। ऐसे में निवेशकों की इन कंपनियों के शेयरों पर गहरी नजर रहने वाली है।

मंगलवार को इन कंपनियों ने पेश किए अपने नतीजे

मंगलवार को बजाज फाइनेंस ने बताया कि 31 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर 4,000 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 3,551 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। वहीं, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयरों पर ध्यान केंद्रित रहेगा, क्योंकि दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ बाजार की अपेक्षाओं से कम रहा है। इसके बाद, मैक्स फाइनेंशियल ने दूसरी तिमाही में कुल एपीई 2,170 करोड़ रुपये की सूचना दी। इसी अवधि में नए कारोबार का मूल्य 512 करोड़ रुपये था।

फेडबैंक फाइनेंशियल

Adani Energy Solutions: आज अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस और बजाज फाइनेंस सहित इन स्टॉक्स पर रखें नजर, तेजी की संभावना

फेडबैंक फाइनेंशियल ने परवेज मुल्ला को 11 नवंबर से 3 साल के लिए कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में 48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी का परिचालन से राजस्व 524 करोड़ रुपये रहा।

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस

Adani Energy Solutions: आज अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस और बजाज फाइनेंस सहित इन स्टॉक्स पर रखें नजर, तेजी की संभावना

दिश के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने कहा है कि उसे मार्केट रेगुलेटर (सेबी) से एक नोटिस प्राप्त हुआ है। इस नोटिस में आरोप लगाया गया है कि कुछ निवेशकों को सार्वजनिक शेयरधारकों के रूप में गलत तरीके से वर्गीकृत किया गया है। इस कारण आज कंपनी के शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है।

Leave a comment