देसी ब्रांड AI+ ने अपने सस्ते Flip Phone AI+ Nova Flip 5G की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। लॉन्च ऑफर के तहत फोन 29,999 रुपये में उपलब्ध है और इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7300 चिपसेट और 50MP कैमरा मिलता है।
Tech: भारतीय ब्रांड AI+ ने अपने पहले foldable smartphone AI+ Nova Flip 5G की सेल भारत में शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे किफायती Flip 5G Phone है। लॉन्च ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ फोन की कीमत काफी कम हो गई है, जिससे यह Samsung, Motorola और Oppo जैसे ब्रांड्स के फ्लिप स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देता नजर आ रहा है।
लॉन्च ऑफर में काफी कम हुई कीमत
AI+ Nova Flip 5G को कंपनी ने 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन पहली सेल में इसे 29,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च प्राइस पर उपलब्ध कराया जा रहा है। Flipkart पर फोन के साथ 7,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन फिलहाल Glacier White कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
![]()
कम कीमत में flip design देने की वजह से यह फोन प्रीमियम foldable segment में नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकता है। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए यह आकर्षक विकल्प बन सकता है, जो कम बजट में foldable smartphone खरीदना चाहते हैं।
बड़ी Foldable Display और Cover Screen
AI+ Nova Flip 5G में 6.9 इंच की AMOLED foldable display दी गई है, जो 120Hz refresh rate और 1200 nits peak brightness को सपोर्ट करती है। फोन का main display 2790 x 1188 pixel resolution के साथ आता है। इसके अलावा, बाहरी हिस्से में 3.1 इंच की AMOLED cover display भी मिलती है, जिससे notifications और quick controls आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
फोन की डिजाइन क्लैमशेल स्टाइल में रखी गई है और इसकी मोटाई केवल 7.2mm बताई गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें side-mounted fingerprint sensor भी दिया गया है।
MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा
इस foldable smartphone में MediaTek Dimensity 7300 chipset दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB storage का सपोर्ट मिलता है। यह Android 15 आधारित NxtOS पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में dual camera setup दिया गया है, जिसमें 50MP का primary camera और 2MP depth sensor शामिल है। वहीं, selfie और video calling के लिए 32MP front camera मिलता है। डिवाइस में 4,325mAh battery दी गई है, जो 33W fast charging को सपोर्ट करती है। Bluetooth, NFC, OTG और USB Type-C जैसे connectivity features भी इसमें मौजूद हैं।










