Ayodhya: अक्षय तृतीया के पर्व पर रामलला को लगाया विशेष भोग, पुणे से किसानों ने भेजे 11,000 फल

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, अयोध्या हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 10 मई हिंदी न्यूज़, अक्षय तृतीया पर्व पर रामलला को 11000 फलों का लगाया विशेष भोग

अक्षय तृतीय पर्व के अवसर पर शुक्रवार (10 मई) को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पावन सरयू में स्नान कर मठ - मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। वहीं, इस शुभ अवसर पर  रामलला के भोग प्रसाद के लिए महाराष्ट्र के पुणे से किसानों ने मौसमी फल भेजे हैं।

अक्षय तृतीया: अयोध्या में अक्षय तृतीया पर्व पर आज श्रीराम मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। बतादें कि गर्भगृह के द्वार को फलों की लड़ी से भव्य तरिके से सुसज्जित किया गया।

इनके अलावा रामनगरी में आज अक्षय तृतीया के इस मौके पर श्रद्धालु सरयू स्नान और मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। रामलला को विशेष वस्त्र पहनाकर तैयरा किया गया और 11000 फलों का भोग लगाया गया।

Ayodhya: अक्षय तृतीया के पर्व पर रामलला को लगाया विशेष भोग, पुणे से किसानों ने भेजे 11,000 फल

रामलला को 11,000 हापुस आमों का भोग

आज तृतीया की पावन तिथि पर भगवान राम को 11,000 हापुस आमों का भोग लगाया गया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे शहर से राम भक्तों ने अपने आमों की पहली फसल रामलला को समर्पित कर उनके प्रति अपने प्रेम का बहुत ही अद्भुत तरिके से प्रदर्शन किया।

बता दें कि हापुस को आमों की सबसे अच्छी प्रजातियों में से एक माना जाता है। यह महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में खास तौर पर इसकी फसल की जाती है जो देश-विदेश में बहुत ऊंची कीमतों पर बिकते हैं। 

Ayodhya: अक्षय तृतीया के पर्व पर रामलला को लगाया विशेष भोग, पुणे से किसानों ने भेजे 11,000 फल

रामलला के भोग के बाद प्रसाद वितरण

subkuz.com को मिले अपडेट्स के मुताबिक श्रद्धालुओं में अक्षय तृतीया के मौके पर अधिक उत्साह भी देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 3:00 बजे से ही सरयू स्नान का दौर शुरू हो चुका है। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।

अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर रामलाल को फलों का विशेष भोग लगाया गया। इसके साथ ही साथ उनका आकर्षक श्रृंगार किया गया। रामलला के विशेष भोग के बाद सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

Leave a comment