Babita Chauhan News: UP महिला आयोग से बड़ी खबर, अपर्णा यादव को पीछे छोड़ कर बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान

Babita Chauhan News: UP महिला आयोग से बड़ी खबर, अपर्णा यादव को पीछे छोड़ कर बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान न्यूज़

भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्र अध्यक्ष बबीता चौहान ने राजनीति में अपनी मेहनत से एक नई पहचान बनाई है। उनके परिश्रम का फल उन्हें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पद के रूप में मिला है। आगरा की रहने वाली बबीता चौहान खेरागढ़ से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भी सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। पार्टी के निर्देशानुसार, उन्होंने मंजू भदौरिया को अपना समर्थन दिया था।

Uttar Pradesh: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, जो पार्टी के अभियानों और चुनावों में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं, को उनके संघर्ष का फल मिल गया है। उन्हें राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आयोग के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार की बहू अपर्णा यादव का नाम भी चर्चा में था, लेकिन अंतिम चरण में अपर्णा यादव पीछे रह गईं और उन्हें आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया।

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त: बबिता 

Babita Chauhan News: UP महिला आयोग से बड़ी खबर, अपर्णा यादव को पीछे छोड़ कर बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान

पति लायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर हरीपर्वत क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में बबीता सिंह चौहान का निवास है। उनके पति, जितेंद्र चौहान, लायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में जितेंद्र और बबीता चौहान को कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। बबीता भाजपा में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत से निभाती रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया। उनके कार्य को देखते हुए पार्टी ने उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।

राजनीतिक कार्यों में अहम भागीदारी

1. खेरागढ़ के ठाकुर बहुल्य क्षेत्र के वार्ड 31 से जिला पंचायत चुनाव में वे सदस्य बनीं।

2. पार्टी की नीति के अनुसार, उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए डा. मंजू भदौरिया को समर्थन दिया।

3. जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद से खेरागढ़ में उनकी सक्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

4. वे "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान में भागीदारी निभाने के साथ-साथ, 2022 के विधान सभा चुनाव में टूंडला विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में भी कार्यरत रहीं।

5. 2023 में, वे शिकोहाबाद नगर पालिका चुनाव में भी प्रभारी रहीं।

महिला मोर्चा में रही महत्वपूर्ण भूमिका

Babita Chauhan News: UP महिला आयोग से बड़ी खबर, अपर्णा यादव को पीछे छोड़ कर बनी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबिता चौहान

पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों को उन्होंने बखूबी निभाया है। महिला मोर्चा में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद के लिए अपर्णा चौहान और बबीता का नाम सामने आया था, लेकिन अंतिम दौर में अपर्णा यादव पीछे रह गईं। बबीता को अध्यक्ष बनाए जाने को उनके संघर्ष का फल माना जा रहा है। उनके अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही, शाम को बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी

अपने पद को लेकर बबिता चौहान ने दी प्रतिक्रिया

बबीता चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पार्टी ने उनकी संघर्ष और मेहनत का इनाम दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यकर्ता होने के नाते जो भी कार्य उन्हें सौंपा गया है, उसे वे पूरी मेहनत और निष्ठा से करेंगी। बबीता चौहान ने यह भी कहा कि वे महिलाओं को सशक्त, समृद्ध, और स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

 

 

 

Leave a comment