भोजन और पेय में छिपा कैंसर का खतरा, 1.7 लाख लोगों की डाइट पर रिसर्च में हुआ खुलासा

भोजन और पेय में छिपा कैंसर का खतरा, 1.7 लाख लोगों की डाइट पर रिसर्च में हुआ खुलासा

हाल की रिसर्च में पता चला है कि ब्रेड, वाइन और प्रोसेस्ड मीट में इस्तेमाल होने वाले कुछ प्रिज़र्वेटिव्स कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। Sodium Nitrite, Potassium Nitrate, Potassium Sorbate और Potassium Metabisulfite जैसे केमिकल्स लंबे समय तक सेवन पर प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जोड़ते हैं। विशेषज्ञ ताजे और कम प्रोसेस्ड भोजन की सलाह देते हैं।

Cancer And Diet: फ्रांस की हालिया रिसर्च में सामने आया है कि रोजमर्रा में खाए जाने वाले ब्रेड, वाइन और प्रोसेस्ड मीट में शामिल कुछ प्रिज़र्वेटिव्स शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं। 1.7 लाख से ज्यादा लोगों पर किए गए इस अध्ययन में Sodium Nitrite, Potassium Nitrate, Potassium Sorbate और Potassium Metabisulfite जैसी केमिकल्स को सबसे खतरनाक पाया गया। वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक इन चीजों का सेवन प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। विशेषज्ञ ताजे और कम प्रोसेस्ड भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह दे रहे हैं।

ब्रेड और वाइन भी क्यों बने चिंता की वजह

रिसर्च के मुताबिक, ब्रेड और वाइन जैसी आम चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए जिन प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल होता है, वे शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये केमिकल्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं, जो कैंसर की एक बड़ी वजह मानी जाती है।

स्टडी का नेतृत्व करने वाली वैज्ञानिक डॉ. मैथिल्ड टुवियर के अनुसार, यह दुनिया की पहली रिसर्च है जिसमें सीधे तौर पर प्रिज़र्वेटिव्स और कैंसर के बीच संबंध देखा गया है। उनका कहना है कि समस्या कभी-कभार सेवन से नहीं, बल्कि लंबे समय तक रोजाना इन चीजों को खाने से पैदा होती है।

कौन से प्रिज़र्वेटिव निकले ज्यादा खतरनाक

रिसर्च में 58 अलग-अलग प्रिज़र्वेटिव्स की जांच की गई, जिनमें से 6 को कैंसर के खतरे से जुड़ा पाया गया। इनमें Sodium Nitrite, Potassium Nitrate, Potassium Sorbate, Sorbates, Potassium Metabisulfite और Acetic Acid शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Sodium Nitrite से प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम करीब 32 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। Potassium Nitrate को ब्रेस्ट कैंसर और अन्य कैंसर के बढ़ते खतरे से जोड़ा गया है। वहीं, ब्रेड में इस्तेमाल होने वाला Potassium Sorbate और वाइन में मिलाया जाने वाला Potassium Metabisulfite भी ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले बताए गए हैं।

लंबे समय तक सेवन क्यों है ज्यादा खतरनाक

वैज्ञानिकों और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये प्रिज़र्वेटिव्स शरीर में धीरे-धीरे जमा होकर नुकसान करते हैं। लंबे समय तक प्रोसेस्ड फूड खाने से कैंसर सेल्स को पनपने का मौका मिल सकता है। यही वजह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन भी पहले से ही प्रोसेस्ड मीट और फूड को कैंसर से जुड़ा मानता रहा है।

डॉक्टरों की सलाह है कि डाइट में ताजे और कम प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता दी जाए। घर का बना खाना, फल, सब्जियां और साबुत अनाज कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Leave a comment