Bihar में बेख़ौफ़ अपराधी! सुबह टहलने गए युवक पर की फायरिंग, सीने में गोली लगने से मौत

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 3 मई न्यूज़, Bihar में बेख़ौफ़ अपराधी सुबह टहलने गए युवक पर की फायरिंग, युवक की मौत न्यूज़

बिहार के छपरा शहर में आज यानि शुक्रवार सुबह-सुबह टहलने निकले युवक के सीने में अपराधियों ने गोली दागी। इलाज के दौरान युवक की सदर अस्पताल में मौत हो गई। मौके पर घटनास्थल पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

Chhapra News: बिहार में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। ऐसे में एक मामला सामने आया है जिसमें बिहार के छपरा शहर के भगवान बाजार थाना रोड स्थित इलाके में शुक्रवार (3 मई) की सुबह टहल रहे 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।

मृतक के सीने में लगी गोली

Bihar में बेख़ौफ़ अपराधी! सुबह टहलने गए युवक पर की फायरिंग, सीने में गोली लगने से मौत

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान स्थानीय बृज बिहारी प्रसाद श्रीवास्तव के 40 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जिसकी शुक्रवार को सुबह टहलते समय बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मरकर हत्या कर दी। गोली मृतक के सीने में जाकर लगी जिससे उसकी मौत हो गई। फायरिंग करने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

बता दें कि घटना के बाद परिजनों ने ओमप्रकाश को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक पर सवार दोनों बदमाश मौके देख वहां से फरार हो गए।

घटना के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a comment