Bihar Crime News: बिहार-झारखंड सीमा पर दिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल छिड़क कर युवक को जलाया जिंदा, तहकीकात में जुटी पुलिस

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

झारखंड-बिहार सीमा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बाइक पर सवार एक युवक को कुछ बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हैं।

नवादा: झारखंड-बिहार की सीमा पर एक मोटर बाइक सवार युवक को अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाकर जान से मार डाला। मृतक के स्वजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात के बाद बताया कि मृतक की पहचान डूमरझारा गांव  के रहने वाले मुकेश कुमार साव (31 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस घटना के पीछे वजह का पता लगाने में और अपराधियों को पकड़ने में जुट गई हैं।

डीजल लेने पेट्रोल पंप पर गया था मुकेश

Bihar Crime News: बिहार-झारखंड सीमा पर दिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल छिड़क कर युवक को जलाया जिंदा, तहकीकात में जुटी पुलिस

पुलिस ने Subkuz.com को बताया कि मृतक यूवजक की पहचान झारखंड के गिरीडीह जिला डूमरझारा गांव के रहने वाले सोमर साव के बेटे मुकेश कुमार साव (31 वर्ष) के रूप में हुई है। मुकेश की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया हैं। बताया कि कौआकोल थाना क्षेत्र के रानीगदर में तालाब का निर्माण कार्य चल रहा है. वहां पर सोमर साव ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने का काम करता है। बुधवार को मुकेश अपने भाई छोटू साव के साथ बाइक पर सवार हयोकर पेट्रोल पंप से डीजल लेकर ट्रैक्टर में डालने के लिए लेकर जा रहा था।

बदमाशों ने मुकेश के साथ की मारपीट

Bihar Crime News: बिहार-झारखंड सीमा पर दिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल छिड़क कर युवक को जलाया जिंदा, तहकीकात में जुटी पुलिस

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल ले जाते समय झरनमां के पास पहले से ताक लगाए बैठे चार-पांच बदमाशों ने बाइक के आगे आकर उसे रोक लिया और मुकेश को बाइक से नीचे उतार कर उसके साथ मारपीट करने लग गए। उसके बाद बदमाशों ने बाइक और मुकेश के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। बाइक पर साथ में सवार मुकेश का भाई छोटू किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग गया और घटना की जानकारी घर वालों को दी। उसके बाद सभी सदस्य आनन-फानन में घटना स्थल की ओर दौड़े लेकिन उनके पहुंचने से पहले मुकेश बुरी तरह जल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a comment