Bihar Politics News: आखरी चरण के चुनाव से पहले बिहार में सियासी हलचल हुई तेज, चिराग ने तेजस्वी को लेकर कहां - उनपर आपराधिक मामला चल रहा है...'

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बिहार में सातवें चरण से पहले सियासी हलचल तेज हो गई हैं। तेजस्वी यादव को लेकर चिराग ने कहां कि लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर तेजस्वी पर अभी भी कोर्ट में मामला चल रहा हैं।

पटना: लोकसभा चुनाव के लिए आखरी चरण के मतदान १ जून को होंगे। लेकिन इससे पहले ही बिहार की राजनीति गरमा गई हैं. चुनाव प्रचार को लेकर चिराग कुमार पासवान काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कई स्थानों पर चुनावी सभा के दौरान जनता को संबोधित किया है। चिराग ने Subkuz.com के पत्रकार से बातचीत करते हुए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर कुछ ऐसी बात का जिक्र कर दिया, जिससे वहां की राजनीति में उफान आ गया।

जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने कहां कि तेजस्वी यादव के ऊपर तो पहले से ही काफी केस चल रहे है, कोर्ट में लैंड फॉर जॉब नाम का केस पींडिग में है। यह बात किसी से भी छुपी नहीं है कि 90 के दशक में क्या-क्या कारनामे होते थे, देखे से लोगों की जमीनों पर हकनामा किया जाता था। कैसे दुकानों को जबरदस्ती तोड़कर सामानों को जब्त कर लिया जाता था।

तेजस्वी यादव को लेकर क्या बोले चिराग?

Bihar Politics News: आखरी चरण के चुनाव से पहले बिहार में सियासी हलचल हुई तेज, चिराग ने तेजस्वी को लेकर कहां - उनपर आपराधिक मामला चल रहा है...'

चिराग ने मीडिया के सामने ताना मरते हुए कहां कि 90 के दशक में मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव काफी ज्यादा छोटे रहे होंगे, इसलिए उन्हें वो घटना याद नहीं होगी, लेकिन बड़ा भाई होने के नाते मुझे सब कुछ याद है। पुराने लोगों से पूछने पर भी यह पता चलेगा कि उस समय क्या हालात थे और बिहार से क्यों लोगों ने पलायन किया था। इसके अलावा जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के कलेर प्रखंड अंतर्गत मधुश्रवा मैदान के प्रांगण में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग कुमार पासवान ने जमकर राजद (राष्ट्रीय जनता दल) पर निशाना साधा। चिराग एनडीए से जदयू उम्मीदवार  चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करने आए थे।

हर गांव का होगा विकास - चिराग पासवान

Bihar Politics News: आखरी चरण के चुनाव से पहले बिहार में सियासी हलचल हुई तेज, चिराग ने तेजस्वी को लेकर कहां - उनपर आपराधिक मामला चल रहा है...'

सभा के दौरान चिराग पासवान ने संबोधन में कहां कि जब तक चिराग जिंदा है, हमारे संविधान को कोई खतरा नहीं आने दूंगा और न ही कोई हमसे आरक्षण छीन सकता है। विपक्ष पार्टियां लोगों के बीच भ्रम फैलाकर वोट लेना चाहता है। उन्होने कहां कि वर्ष 2047 तक मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और देश का हर गांव-शहर विकसित होगा।

उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हुए तीसरे पायदान पर ले आए है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो विरासत टैक्स लगाकर आम लोगों की जमीन जायदाद, गहने एवं अन्य संपत्तियों पर डाका डाल लिया जाएगा। चिराग ने 1990 की याद दिलाते हुए कहां कि उस समय लाठी में तेल पिलाया जाता था। नौकरी के नाम पर लोगों की जमीन हड़प ली जाती थी। लालू प्रसाद यादव को अपने परिवार के अलावा किसी भी व्यक्ति की चिंता नहीं रहती हैं।

Leave a comment