छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र:बृजमोहन अग्रवाल बोले-जिसने राज्यपाल को नोटिस दिया उस जज को भी शर्म आनी चाहिए,

बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा जब आप राज्यपाल को नहीं मानते तो अभिभाषण पर चर्चा क्यों करा रहे हैं। राज्यपाल को कोर्ट का नोटिस नहीं दिया जा सकता

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन है। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी है। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा जब आप राज्यपाल को नहीं मानते तो अभिभाषण पर चर्चा क्यों करा रहे हैं। राज्यपाल को कोर्ट का नोटिस नहीं दिया जा सकता। उस न्यायाधीश को भी शर्म आनी चाहिए, जिसने राज्यपाल को नोटिस जारी किया है। इस पर मंत्री रविंद्र चौबे ने पूछा-किसको शर्म आनी चाहिए। किसने नोटिस जारी किया है।

 

बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में जो कुछ कहा, पढ़िए

1-सदन में मंत्रियों और अफसरों की उपस्थिति का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने अपनी बात शुरू की। कहा- भाजपा कार्यालय के बाहर राजभवन बोर्ड लगा है। अभी तक नहीं      हटा है। कहां है शासन प्रशासन।

2-सदन में बहुमत का आपातकाल है। बेरोजगारी पर चर्चा नहीं कर सकते, कार्यकर्ताओं की हत्या पर चर्चा नहीं कर सकते।

3-राज्यपाल को भाजपा का एजेंट बताया गया। हमसे कहते हैं कि राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दीजिए।
4-सरकार बहुमत के बोझ से चरमरा गई है।

5-कलेक्टर विधायक को आदेश है कि इस विधायक और मंत्री की बात नहीं सुननी है। एक मंत्री इसीलिए अपना विभाग छोड़ देता है। विधायक धरने पर बैठता है।

6-क्या हो रहा है बस्तर के शमशान घाट में। बुजुर्ग को दफनाने नहीं दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति आदिवासी है।

 चंद्राकर बोले-17 दिसंबर के बाद गोबर के सच्चाई की जांच कराएंगे, और लोग जेल जाएंगे

 इसके पहले बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, 17 दिसंबर के बाद गोबर के सच्चाई की जांच कराएंगे,और जो भी  आरोपी होगा उन्हें जेल भेजा जाएगा।

 अजय चंद्राकर ने सदन में मंत्रियों की गैर मौजूदगी को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा, सुराजी गांव योजना, ये योजना क्या काम करती है, क्या मापदंड है ये बताए   कांग्रेस। नरवा गरवा घूरवा बाड़ी योजना के लिए बड़ी बातें हुई, पर इसमें काम क्या हुआ ?...

 

सदन में चंद्राकर ने क्या कुछ कहा, विस्तार से पढ़िए...

1. सरकार कोदो कुटकी रागी के समर्थन मूल्य घोषित करने की बात करती है, लेकिन राज्य सरकार से पहले ही केंद्र सरकार ने इसका समर्थन मूल्य घोषित       कर चुकी है।

2. सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में आदिवासी लड़कियों से शादी करके बाहरी लोग जमीन खरीद रहे हैं। आदिवासियों के साथ षड्यंत्र हो रहा है। सरकार जांच        कराए।

3. गृहमंत्री का स्टार्टअप है कि दुनियाभर के अपराध छत्तीसगढ़ में हो रहे हैं। चिटफंड कंपनियों को नीलाम करके पैसे दिए जा रहे है, जबकि घोषणा पत्र में ये        नहीं था।

4. चंद्रखुरी को राम वन गमन पथ में शामिल किया जा रहा है। जबकि भगवान राम कभी वहां गए ही नहीं, चंदखूरी में सुशैन वैद्य थे, जिन्हें रावण ले गया था।

5. झीरम कांड के लिए CBI जांच की घोषणा हमने की थी। भाजपा के चार नेताओं की हत्या हुई और हमें कहते हैं, जांच की मांग कर लें। आपक खून खून है,

   हमारा खून पानी है।

6. पेसा के तहत कौन सा अधिकार ग्रामीणों को दिया सरकार बताए। खेलो इंडिया, छग ओलंपिक में खेला होबे हुआ। छत्तीसगढ़ की भावना को ही खेल बना      दिया गया है।

 

चंद्राकर के बयान पर मुख्यमंत्री का पलटवार

भूपेश बघेल ने अजय चंद्राकर के भाषण पर तंज कसते हुए कहा,आज बिना बहके सही दृष्टि से बात रखे हैं। लेकिन केवल रागी का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार दे रही है, जबकि कोदो कुटकी के समर्थन मूल्य की मांग हमने केंद्र सरकार से की है।

 

विधानसभा अपडेट्स:-

1. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कानून व्यवस्था, नक्सलवाद पर चर्चा नहीं होती है। केस दर्ज करके आप मुंह बंद नहीं कर सकते।

 

   ईडी कार्यालय के सामने धरना किसकी अनुमति से हो रहा है।

   सीएम ने भेंट मुलाकात के दौरान बिलासपुर संभाग में 423 घोषणाएं की हैं, इसमें से 255 घोषणाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। आज भी 60 फीसदी घोषणाएं अपूर्ण है।

    प्रदेश का एक नाम था। विकास के मामले में पहले छत्तीसगढ़ की तुलना पंजाब और हरियाणा से की जाती थी। आज अफसर जेल में बंद हैं, इससे ज्यादा दुर्भाग्यजनक      कुछ नहीं हो सकता।

2. विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, बीजापुर में कई केंद्रीय एजेंसियां काम कर रही हैं। ये एजेंसियां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रही हैं, और डरा रही है।

Leave a comment