China Stealth Fighter Jet J 35A: चीन ने दुनिया के सामने पेश किया अपना पांचवीं पीढ़ी का नया स्टील्थ फाइटर जेट J-35A, भारत कर रहा तेजस का इंतजार

चीन ने दुनिया के सामने पेश किया अपना पांचवीं पीढ़ी का नया स्टील्थ फाइटर जेट J-35A, भारत कर रहा तेजस का इंतजार, पांचवीं पीढ़ी का नया स्टील्थ फाइटर जेट J-35A

चीन ने हाल ही में अपना नया पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट J-35A पेश किया है, जिसे अमेरिका के F-35 फाइटर जेट के प्रतिस्पर्धी के रूप में देखा जा रहा है। यह नया जेट न केवल चीन की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाता है, बल्कि इसके साथ ही पाकिस्तान ने भी इस जेट को खरीदने की योजना बनाई हैं।

बीजिंग: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स ने हाल ही में झुहाई एयरशो में अपने नए पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट J-35A को पेश किया है। यह जेट अमेरिका के एफ-35 का एक प्रतिकूल माना जा रहा है। चीनी सेना का दावा है कि J-35A स्टील्थ तकनीक से लैस है, जो इसे रडार की पकड़ से बचने में सक्षम बनाती है, जिससे यह दुश्मन के इलाके में आसानी से घुसपैठ कर सकता है और हमला कर सकता हैं।

चीन के कर्नल नियू वेंबू ने बताया कि J-35A एक मध्यम आकार का स्टील्थ लड़ाकू विमान है, जो विभिन्न भूमिकाएं निभाने में सक्षम है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने भी इस फाइटर जेट को खरीदने का निर्णय लिया है और इसके लिए पाकिस्तानी पायलटों को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं।

 

भारत कर रहा तेजस का इंतजार

China Stealth Fighter Jet J 35A: चीन ने दुनिया के सामने पेश किया अपना पांचवीं पीढ़ी का नया स्टील्थ फाइटर जेट J-35A, भारत कर रहा तेजस का इंतजार

इस समय भारत की वायुसेना स्वदेशी चौथी पीढ़ी के फाइटर जेट तेजस के नए संस्करण का इंतजार कर रही है, जबकि चीन और पाकिस्तान की वायुसेनाएं नए स्टील्थ फाइटर जेट शामिल कर रही हैं। अमेरिका की कंपनी जीई (जनरल इलेक्ट्रिक) ने तेजस के नए संस्करण के लिए इंजन की आपूर्ति में देरी की है, और अब इसका अनुमानित सप्लाई वर्ष 2025 तक होगा।

चीन लगातार नए फाइटर जेट्स का विकास कर रहा है और पाकिस्तान को भी J-35A जैसे विमान प्रदान कर रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का संकट बढ़ रहा है। भारत का तेजस जेट स्टील्थ तकनीक से लैस नहीं है, जबकि चीन के नए फाइटर जेट इस तकनीक से संपन्न हैं, जिससे यह भारतीय वायुसेना के लिए एक चुनौती बनता जा रहा हैं।

अमेरिका के एफ-35 को चीन का करारा जवाब

China Stealth Fighter Jet J 35A: चीन ने दुनिया के सामने पेश किया अपना पांचवीं पीढ़ी का नया स्टील्थ फाइटर जेट J-35A, भारत कर रहा तेजस का इंतजार

चीन में 12 से 17 नवंबर तक झुहाई एयर शो आयोजित होने जा रहा है, जिसमें रूस का सुखोई-57 फाइटर जेट भी शामिल हुआ है। चीनी सेना के अधिकारियों ने इस फाइटर जेट की एक तस्वीर जारी की है, लेकिन इसके वायुसेना में शामिल होने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई हैं।

चीन अब अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश है जिसके पास दो प्रकार के स्टील्थ फाइटर जेट हैं: J-20 और J-35A। J-35A, जिसे शेनयांग FC-31 के एक वेरिएंट के रूप में देखा जा रहा है, 8100 किलोग्राम का पेलोड ले जाने की क्षमता रखता है और PL-10 शॉर्ट रेंज और PL-12 लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है। विशेषज्ञों के अनुसार, J-35A अमेरिकी F-35 का जवाब है, लेकिन इसमें वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग की क्षमता नहीं है, जो F-35 की विशेषता हैं।

Leave a comment