Delhi CM Oath: AAP के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में नए बदलावों की घोषणा, आतिशी के साथ पांच अन्य नेता भी करेंगे शपथ ग्रहण

AAP के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में नए बदलावों की घोषणा, आतिशी के साथ पांच अन्यAAP के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में नए बदलावों की घोषणा, आतिशी के साथ पांच अन्य,

नई मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शपथ लेंगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कौन-कौन से विधायक उनके मंत्रिमंडल में शामिल होंगे? जानकारी के अनुसार, आतिशी के साथ कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित पांच मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। आइए जानते हैं दिल्ली के नए मंत्रिमंडल के बारे में।

Delhi CM Oath: AAP के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में नए बदलावों की घोषणा, आतिशी के साथ पांच अन्य नेता भी करेंगे शपथ ग्रहण

Delhi Cabinet: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी और उनका मंत्रिमंडल 21 सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। आतिशी, अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी। जानकारी के अनुसार, आतिशी के साथ 5 मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं। कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इन नामों में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शामिल हो सकते हैं।

कौन लेंगे शपथ?

1. कैलाश गहलोत

2. सौरभ भारद्वाज

3. इमरान हुसैन

4. मुकेश अहलावत

5. गोपाल राय

केजरीवाल पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे- आतिशी

Delhi CM Oath: AAP के नेतृत्व में मंत्रिमंडल में नए बदलावों की घोषणा, आतिशी के साथ पांच अन्य नेता भी करेंगे शपथ ग्रहण

दिल्ली (Delhi) में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। मंगलवार को उन्होंने कहा कि निवर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा उन पर जताए गए भरोसे से वह खुश हैं, लेकिन साथ ही इस बात से निराश भी हैं कि भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों के कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। आतिशी का मानना है कि जनता एक बार फिर से केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में चुनने के लिए तैयार है।

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी

43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। आतिशी ने मनीष सिसोदिया के शिक्षा मंत्री रहते हुए उनकी सलाहकार के रूप में काम किया है।

 

Leave a comment