Delhi Election 2025: AAP में इस्तीफों की झड़ी, चुनाव से पहले 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली चुनाव से पहले AAP के 7 विधायकों ने इस्तीफा दिया। टिकट कटने पर असंतोष जताते हुए पार्टी पर भ्रष्टाचार और वोट बैंक राजनीति का आरोप लगाया। दिल्ली चुनाव से

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP के 7 विधायकों ने इस्तीफा दिया। टिकट कटने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पार्टी पर भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के करीब आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। शुक्रवार, 31 जनवरी को पार्टी के सात विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से महज पांच दिन पहले हुआ है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार, महरौली से विधायक नरेश यादव, कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, पालम से विधायक भावना गौड़, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि के अलावा बिजवासन से बीएस जून और आदर्श नगर से पवन शर्मा शामिल हैं। सभी ने अपनी असंतोष की वजह पार्टी द्वारा उनका टिकट काटे जाने को बताया है।

विधायकों के इस्तीफे की वजह

Delhi Election 2025: AAP में इस्तीफों की झड़ी, चुनाव से पहले 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

यह वह विधायक हैं जिनका इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने टिकट काट दिया था, जिससे वे नाराज थे। टिकट कटने के बाद ये विधायक पार्टी से बाहर हो गए और इस्तीफा दे दिया। इन इस्तीफों से साफ हो गया है कि पार्टी में अंदरूनी असंतोष बढ़ रहा है।

रोहित कुमार का गंभीर आरोप

रोहित कुमार ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, ''आपकी बात पर भरोसा करके मेरे समाज ने एकतरफा आपको समर्थन दिया, लेकिन ना तो ठेकेदारी प्रथा बंद हुई और ना ही कच्ची नौकरी करने वालों को पक्का किया गया। राजनीतिक महात्वकांक्षाओं के लिए मेरे समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया।''

भावना गौड़ और मदन लाल ने भी पार्टी से तोड़ा रिश्ता

Delhi Election 2025: AAP में इस्तीफों की झड़ी, चुनाव से पहले 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

भावना गौड़ ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखते हुए कहा, "मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देती हूं, मेरा आप में और पार्टी में भरोसा खत्म हो गया है।" वहीं, मदन लाल ने विधानसभा स्पीकर रामनिवास गोयल को लिखी चिट्ठी में कहा, ''मैंने दिल्ली विधानसभा की सदस्यता त्यागने का फैसला किया है। मैं मेरे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताता हूं।''

राजेश ऋषि का भ्रष्टाचार का आरोप

Delhi Election 2025: AAP में इस्तीफों की झड़ी, चुनाव से पहले 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने भी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की चिट्ठी में लिखा, "अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई गई आम आदमी पार्टी जो अब भ्रष्टाचार से भर चुकी है, मैं दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।"

नरेश यादव का आरोप

महरौली से विधायक नरेश यादव ने अपने इस्तीफे में लिखा, "मैंने आम आदमी पार्टी को ईमानदारी की राजनीति के लिए ज्वाइन किया था, लेकिन आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। दिल्ली की जनता जानती है कि आप भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।"

इन इस्तीफों ने आम आदमी पार्टी की आंतरिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई नेताओं का मानना है कि पार्टी में बढ़ते असंतोष और टिकट वितरण में असंतुलन से वह चुनावी चुनौती के लिए तैयार नहीं हो पा रही है।

Leave a comment