Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

दिल्ली चुनाव 2025 के लिए 70 सीटों पर मतदान जारी। राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं ने वोट डाला, मतदाताओं में भारी उत्साह। दिल्ली चुनाव 2025 के लिए 70

दिल्ली चुनाव 2025 के लिए 70 सीटों पर मतदान जारी। प्रमुख नेताओं ने वोट डालकर जनता से मतदान की अपील की। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भारी भीड़ देखी गई।

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से सभी 70 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर मतदान शुरू होने से पहले ही लंबी कतारें लग गईं।

दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

दिल्ली चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई नेताओं ने पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डाला। सभी नेताओं ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

राष्ट्रपति और उपराज्यपाल ने किया मतदान

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में मतदान किया। वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राजनिवास मार्ग स्थित सेंट जेवियर स्कूल में मतदान किया और अपनी अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए लोकतंत्र में भागीदारी की अहमियत बताई।

मुख्यमंत्री आतिशी का भाजपा पर निशाना

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मतदान के बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस भाजपा के लिए काम कर रही है, लेकिन लोकतंत्र में जनता की चलती है। उन्होंने दिल्लीवासियों से सच्चाई और अच्छे प्रशासन के लिए वोट करने की अपील की।

अन्य प्रमुख नेताओं ने भी डाला वोट

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेताओं ने मतदान किया और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनता से मतदान की अपील की।

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

मुस्लिम बहुल इलाकों में दिखा जोश

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

खासतौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। दिल्ली में कुल 2696 मतदान स्थलों पर 13766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब तक किसी भी मतदान केंद्र से ईवीएम खराबी की कोई शिकायत नहीं आई है, न ही किसी अप्रिय घटना की सूचना मिली है।

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज ने तिलक मार्ग स्थित कॉलेज ऑफ आर्ट में बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और दिल्ली के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली चुनाव में मतदाताओं का जोश हाई, बड़े नेताओं ने किया मतदान, वोटिंग केंद्रों पर लगी भीड़

दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं, जो शाम 6 बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसके बाद चुनाव में खड़े 699 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत सभी उम्मीदवारों का भविष्य जनता के फैसले पर निर्भर करेगा।

Leave a comment