Dr. Manmohan Singh: अशोक गहलोत का केंद्र पर हमला, 'मनमोहन सिंह का स्मारक' बनाने की अपील

अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, बीजेपी ने जनभावना के दबाव में स्मारक बनाने की घोषणा की।

अशोक गहलोत ने मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा, कहा- बीजेपी राजनीति कर रही है। 

Dr. Manmohan Singh: अशोक गहलोत का केंद्र पर हमला, 'मनमोहन सिंह का स्मारक' बनाने की अपील

Manmohan Singh Last Rites: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि "पूरी दुनिया में डॉ. मनमोहन सिंह की इज्जत है। जब वे बोलते थे, तो दुनिया सुनती थी।" गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और समय पर निर्णय नहीं लिया।

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

Dr. Manmohan Singh: अशोक गहलोत का केंद्र पर हमला, 'मनमोहन सिंह का स्मारक' बनाने की अपील

गहलोत ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए राजघाट में जमीन आवंटन के केंद्र सरकार के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, "जब जमीन देना ही था, तो पहले ही क्यों नहीं घोषणा की गई? जब देशभर से आवाज उठने लगी, तब जाकर सरकार ने ये घोषणा क्यों की?"

स्मारक स्थल पर विवाद

गहलोत के अनुसार, "NDA सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह जैसे महान व्यक्तित्व के अंतिम संस्कार और स्मारक बनाने को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा किया है।" उन्होंने कहा कि जिस व्यक्तित्व को पूरी दुनिया सम्मान दे रही है, उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर करवा रही है, जबकि अन्य नेताओं के लिए विशेष स्थान आवंटित किया गया था।

Dr. Manmohan Singh: अशोक गहलोत का केंद्र पर हमला, 'मनमोहन सिंह का स्मारक' बनाने की अपील

गहलोत ने साल 2010 में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत और 2012 में बाल ठाकरे के निधन का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना किसी विवाद के इनके अंतिम संस्कार के लिए विशेष स्थान आवंटित किया और स्मारक भी बनवाया।

केंद्र सरकार पर दबाव

गहलोत ने कहा कि बीजेपी द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह के साथ ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि जब देशभर में विरोध हुआ, तो बीजेपी सरकार ने जनभावना के दबाव में आकर भविष्य में स्मारक बनाने की घोषणा की।

Leave a comment