Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ, 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड

किसी भी अवॉर्ड्स नाइट में विजेताओं की सूची के साथ-साथ, सेलिब्रिटीज के अनोखे और आकर्षक रेड कार्पेट लुक पर भी खासा ध्यान रहता है। इस समय, सभी की नज़रें एमी अवॉर्ड्स (Emmy Awards 2024) पर टिकी हैं और रेड कार्पेट के बारे में बात ना की जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। हमेशा की तरह इस साल भी कई हस्तियों ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

Emmy Awards: रेड कार्पेट पर चमके सितारे 16 सितंबर को लॉस एंजेलिस में आयोजित 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024 में हॉलीवुड के सितारे अपने आकर्षक फैशन के साथ रेड कार्पेट पर छा गए। इस खास मौके पर सेलेना गोमेज से लेकर एलिजाबेथ डेबिकी तक, हर किसी ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

यह शाम हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक का जश्न मनाने के लिए यादगार रही, जहाँ टीवी के सबसे बेहतरीन कलाकारों और शो को सम्मानित किया गया। लेकिन इस सबके बीच, रेड कार्पेट पर फैशन का जादू भी अपना जादू बिखेरता रहा। हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में इस खास शाम को यादगार बनाया।

सेलेना गोमेज का नया अंदाज़

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

गायिका सेलेना गोमेज हाल ही में एक इवेंट में ब्लैक कलर के स्ट्रैपलेस लॉन्ग फिश टेल गाउन में नज़र आईं, जो उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा था। इस गाउन में सेलेना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स से सजाया था, जो उनकी स्टाइल को और भी शानदार बना रहा था। खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती को और भी निखारा था। उनकी ये ब्लैक ब्यूटी लुक हर किसी को प्रभावित कर रहा था।

इंडो-अमेरिकन गर्ल ने दिखाया जलवा

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर भारतीय-अमेरिकी लेखिका और मॉडल पद्म लक्ष्मी ने अपनी खूबसूरती से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनकी खूबसूरती देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया। पद्म लक्ष्मी ने एक ग्रे कलर की स्ट्रैपेलस लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई थी, जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रही थी।

उनके खुले बाल और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया। पद्म लक्ष्मी ने अपनी स्टाइल और खूबसूरती से साबित कर दिया कि भारतीय-अमेरिकी महिलाएं भी हॉलीवुड के रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं।

"द क्राउन" के लिए एलिजाबेथ ने की जीत हासिल

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

"द क्राउन" में वेल्स की प्रिंसेस डायना का शानदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री एलिजाबेथ डिबिकी ने हाल ही में एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता है। एक ब्लैक कलर की स्ट्रैपी लॉन्ग ड्रेस में, एलिजाबेथ सिंपल और एलिगेंट दिख रही थीं। उनकी इस जीत ने एक बार फिर से उनके अभिनय कौशल को साबित किया है और "द क्राउन" की लोकप्रियता में और इजाफा किया है।

रिचार्ड गैड के अनोखे स्टाइल ने मचाई धूम रिचार्ड गैड

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

'बेबी रेनडियर' के लिए रिचर्ड गैड ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट राइटर सहित तीन अवॉर्ड अपने नाम किए। इस अवॉर्ड नाइट में सबसे ज्यादा आकर्षण उनके लुक ने खींचा। उन्होंने काले सूट-बूट के ऊपर मल्टीकलर हरे चेक वाले स्कर्ट जैसे कुछ पहन रखा था। उनका यह अनोखा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Emmy Awards 2024: 76वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2024! रेड कार्पेट पर चमके सितारे, 3 पुरस्कारों की विजेता बनी एलिजाबेथ

मैक्सिकन गायिका और अभिनेत्री ईजा गोंजालेज ने एमी अवॉर्ड नाइट में अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने रेड कार्पेट पर पीच रंग की गहरी नेक वाली स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी, जिसकी स्लीव्स में फर की सुंदर सजावट थी। अपने इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया, जो उनकी खूबसूरती में और चार चाँद लगा रहा था।

इसके अतिरिक्त, सोफिया वेरगारा, रॉबर्ट डाउनी और उनकी पत्नी सुजैन, मेरिल स्ट्रीप, और 'फ्रेंड्स' की स्टार जेनिफर एनिस्टन सहित कई अभिनेत्रियों ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार अदाएं पेश कीं।

 

 

Leave a comment