पितृपक्ष मेला 2026: गया में पिंडदानियों की भीड़, विष्णुपद मंदिर-देवघाट पर कड़ी सुरक्षा

पितृपक्ष मेला 2026 के तीसरे दिन गया में पिंडदानियों की भारी भीड़ रही। विष्णुपद मंदिर और देवघाट पर पुलिस ने CCTV व वॉकी-टॉकी से निगरानी बढ़ाई।

पितृपक्ष मेला 2026 के तीसरे दिन गया में पिंडदानियों की भारी भीड़ रही। विष्णुपद मंदिर, देवघाट और प्रमुख पिंडवेदियों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई। संदिग्धों पर वॉकी-टॉकी और CCTV के जरिए लगातार नजर रखी गई।

बिहार: पितृपक्ष मेला 2026 के तीसरे दिन सोमवार को गया में पिंडदानियों की भारी भीड़ के बीच विष्णुपद मंदिर और देवघाट सहित प्रमुख पिंडवेदियों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। देवघाट पर सुरक्षा की कमान नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने संभाली, जबकि विष्णुपद मंदिर परिसर में भी पुलिस बल तैनात रहा।

गया में पितृपक्ष मेले के दौरान सुरक्षा कड़ी

पितृपक्ष मेला के तीसरे दिन गयाजी में बड़ी संख्या में पिंडदानी पहुंचे। पिंडदानियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह से लेकर देवघाट तक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। इसके अलावा सीताकुंड, उतर मानुष, रामशिला समेत अन्य पिंडवेदियों पर भी पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे।

गया आने वाले पिंडदानी फल्गु नदी के देवघाट पर तर्पण करने के लिए जाते हैं। इसी को देखते हुए देवघाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई। देवघाट की सुरक्षा की जिम्मेदारी नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह संभाल रहे हैं।

संदिग्धों पर लगातार रखी जा रही नजर

डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देवघाट पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

इसी दौरान सिटी एसपी अभिनव ने भी देवघाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पिंडदानियों के साथ मधुर भाषा, शिष्टाचार और मानवीय व्यवहार रखने का निर्देश दिया।

पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि जवानों के व्यवहार से पिंडदानियों को किसी तरह की परेशानी या आहत होने की स्थिति न बने। वहीं मेला क्षेत्र में किसी व्यक्ति के उदंडता करते पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

विष्णुपद मंदिर में भी पुलिस की निगरानी

विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में भी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने संभाली। अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिव्यांजलि जायसवाल की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई।

पिंडदानियों को भगवान विष्णु के चरणों में पिंड अर्पित करने में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए मंदिर परिसर में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। विष्णुपद अस्थायी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव वॉकी-टॉकी के जरिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष के अनुसार, मेले के तीसरे दिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।

Leave a comment