Google Pixel 11 सीरीज को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें Nothing Phone जैसी RGB LED लाइट फीचर मिलने का दावा किया गया है। Pixel Glow नाम का यह फीचर नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए इस्तेमाल हो सकता है।
Tech: Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च से पहले एक नई लीक ने टेक यूजर्स का ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में Pixel Glow नाम का नया RGB LED फीचर दे सकती है। यह फीचर Nothing Phone की Glyph Lighting जैसा बताया जा रहा है और इसे फोन के बैक पैनल पर नोटिफिकेशन अलर्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Pixel Glow फीचर ने बढ़ाई Pixel 11 को लेकर उत्सुकता
Google Pixel 11 सीरीज की नई CAD render leaks में फोन के बैक पैनल पर RGB LED लाइट दिखाई गई है। Mystic Leaks नाम के टेलीग्राम चैनल द्वारा शेयर किए गए renders के मुताबिक कंपनी इस फीचर को Pixel Glow नाम दे सकती है। यह LED setup कैमरा मॉड्यूल के पास दिया जा सकता है और जरूरी notifications या alerts के लिए इस्तेमाल होगा।
![]()
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Google इस बार अपने Pixel smartphones से thermometer sensor हटाकर उसकी जगह नया LED lighting system दे सकती है। कंपनी ने thermometer sensor को सबसे पहले Pixel 8 Pro में शामिल किया था।
Nothing Phone और Infinix जैसे डिजाइन ट्रेंड की झलक
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में LED lighting वाले डिजाइन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। Nothing अपने Glyph Interface के जरिए पहले ही इस तरह का फीचर पेश कर चुका है, जबकि Infinix ने Active Matrix Lighting का इस्तेमाल किया है। अब माना जा रहा है कि Google भी Pixel Glow के जरिए इसी सेगमेंट में नया एक्सपेरिमेंट कर सकती है।
हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Pixel Glow फीचर Nothing के Glyph सिस्टम जितना एडवांस नहीं होगा। इसका इस्तेमाल सीमित notifications और visual alerts तक रखा जा सकता है।
Tensor G6 चिपसेट और AI फीचर्स पर रहेगा फोकस
लीक्स के मुताबिक Google Pixel 11 सीरीज में नया Tensor G6 processor मिलेगा, जो 2nm architecture पर आधारित हो सकता है। कंपनी इस सीरीज में AI performance और image processing capabilities को पहले से बेहतर बनाने पर फोकस कर सकती है।
स्टैंडर्ड Pixel 11 मॉडल में 6.3 इंच OLED display और 120Hz refresh rate मिलने की उम्मीद है। वहीं, Pixel 11 Pro में बेहतर RAM और telephoto camera दिया जा सकता है। Pixel 11 Pro XL बड़े OLED panel और बड़ी battery के साथ आ सकता है, जबकि foldable variant में लगभग 5000mAh battery मिलने की चर्चा है।










