गर्मियों में सिरदर्द और माइग्रेन से हैं परेशान? बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे से पाएं राहत

गर्मी के मौसम में सिरदर्द और माइग्रेन से निजात पाना मुश्किल हो सकता है। जानें बाबा रामदेव के आसान और असरदार घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे,बिना दवा के ला सकते हैं राहत

गर्मी में डिहाइड्रेशन और खराब पाचन सिरदर्द की बड़ी वजहें बनती हैं। माइग्रेन को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे हार्ट अटैक का खतरा 42% तक बढ़ जाता है। बाबा रामदेव के योग और घरेलू उपायों से इससे राहत मिल सकती है।

गर्मियों की चिलचिलाती धूप और तेज़ गर्म हवाओं के साथ एक समस्या जो सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती है, वह है – सिरदर्द। कभी अचानक माथे में चुभन जैसा दर्द, कभी सिर के दोनों ओर कसाव, और कई बार ऐसा भी होता है कि दर्द एक तरफ ही बना रहता है, आंखों से लेकर गर्दन तक फैल जाता है। यह कोई मामूली परेशानी नहीं, बल्कि माइग्रेन हो सकता है। खासतौर पर जब तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाए और शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो ये समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि अगर सही समय पर जीवनशैली में कुछ बदलाव किए जाएं और कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाया जाए, तो सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

गर्मी में सिरदर्द क्यों होता है?

सिरदर्द एक आम लेकिन गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खासकर गर्मियों में यह समस्या और भी बढ़ जाती है क्योंकि हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है। साथ ही साथ, अत्यधिक पसीना निकलना, धूप में ज्यादा समय बिताना, नींद की कमी, तेज़ लाइट और शोर-शराबा भी इसके ट्रिगर बनते हैं।

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिरदर्द के 300 से भी ज्यादा प्रकार हैं और अक्सर लोग यह समझ ही नहीं पाते कि उन्हें किस वजह से सिरदर्द हो रहा है। नीचे कुछ सामान्य कारण दिए जा रहे हैं:

  • अत्यधिक मानसिक तनाव या चिंता
  • साइनस से जुड़ी समस्याएं
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • गैस या पेट की खराबी
  • तेज़ रोशनी या तेज़ आवाज़ के प्रति संवेदनशीलता
  • नींद पूरी न होना
  • लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल
  • गर्म हवा या हीट स्ट्रोक

माइग्रेन:  असहनीय सिरदर्द

गर्मियों में सिरदर्द और माइग्रेन से हैं परेशान? बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे से पाएं राहत

अगर सिरदर्द एक तरफ हो और बहुत तेज हो, तो इसे माइग्रेन कहा जाता है। माइग्रेन में दर्द केवल सिर में नहीं होता, बल्कि यह आंखों के पीछे, जबड़ों तक और गर्दन तक भी महसूस होता है। इस दर्द के साथ मिचली आना, उल्टी होना और तेज़ आवाज़ या रोशनी से चिढ़ जैसी समस्याएं भी जुड़ी होती हैं।

एक रिसर्च के अनुसार, माइग्रेन से पीड़ित लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 42% तक बढ़ जाता है। वहीं क्लस्टर हेडेक जैसी स्थिति में मरीज इतना परेशान हो जाता है कि उसे आत्महत्या जैसे ख्याल तक आने लगते हैं। ऐसे में इसका समय पर इलाज और नियंत्रण बेहद जरूरी हो जाता है।

योग और आयुर्वेद से सिरदर्द का इलाज

बाबा रामदेव के अनुसार, सिरदर्द के कई मामलों में योग और आयुर्वेदिक उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं। खासकर माइग्रेन और स्ट्रेस हेडेक को नियंत्रित करने में इनका अहम योगदान होता है।

योग से क्या फायदे?

  • 150 से अधिक प्रकार के सिरदर्द में राहत
  • शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है – जो नेचुरल पेनकिलर का काम करता है
  • तनाव कम होता है
  • नींद अच्छी आती है
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

सिरदर्द के लिए योगासन और प्राणायाम

  • अनुलोम-विलोम प्राणायाम – नर्व सिस्टम को शांत करता है
  • शीतली प्राणायाम – गर्मी से राहत और शरीर में ठंडक बनाए रखता है
  • कपालभाति – दिमाग को फ्रेश करता है, टॉक्सिन्स बाहर निकालता है
  • बालासन, शवासन, वज्रासन – माइग्रेन में राहत पहुंचाने वाले आसान
  • माइग्रेन और सिरदर्द से बचने के घरेलू उपाय

बाबा रामदेव और आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर सिरदर्द की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है:

डेली रूटीन और खानपान में बदलाव करें

  • पानी भरपूर पीएं – डिहाइड्रेशन सिरदर्द की बड़ी वजह है
  • अच्छी नींद लें – कम नींद या खराब नींद सिरदर्द को बढ़ा सकती है
  • पाचन दुरुस्त रखें – गैस या कब्ज भी सिरदर्द की जड़ हो सकते हैं
  • हरी सब्जियों और अंकुरित अनाज का सेवन करें
  • व्हीटग्रास और एलोवेरा जूस – शरीर को ठंडक देता है और एसिडिटी कंट्रोल करता है
  • बादाम रोगन – 1 चम्मच दूध में मिलाकर पिएं या नाक में 2-2 बूंद डालें
  • लौकी – शरीर को ठंडक देती है और माइग्रेन में असरदार

गर्मियों में सिरदर्द और माइग्रेन से हैं परेशान? बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे से पाएं राहत

माइग्रेन के खास घरेलू उपाय

  • देसी घी की जलेबी खाएं और उसके बाद गाय का दूध पिएं – माइग्रेन में तुरंत आराम देता है
  • सिर, गर्दन और कंधे की मसाज करें – ब्लड फ्लो बेहतर होता है
  • अणु तेल नाक में डालें – मस्तिष्क की नसों को पोषण मिलता है
  • सिरदर्द से बचने के लिए क्या न करें
  • लंबे समय तक स्क्रीन ना देखें
  • तेज़ धूप में बिना टोपी या छाते के बाहर ना जाएं
  • तेज़ लाइट, तेज़ गंध और ऊंची आवाज़ से बचें
  • खाली पेट बाहर ना निकलें
  • रोज़ाना का रूटीन बिगाड़ने से बचें

सिरदर्द भले ही आम लग सकता है, लेकिन हर सिरदर्द को हल्के में लेना समझदारी नहीं है। खासकर माइग्रेन और क्लस्टर हेडेक जैसे मामलों में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। दवाइयों से पहले जीवनशैली और खानपान पर ध्यान देना बेहतर होता है। बाबा रामदेव द्वारा बताए गए योग और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाकर सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

Leave a comment