गुरुग्राम में बुलडोजर से अपराधी कुशलपाल की अवैध संपत्ति ध्वस्त, अपराधी पर 21 केस दर्ज

गुरुग्राम में पुलिस ने कुशलपाल परिवार की HSIIDC जमीन पर अवैध 400 गज की संपत्ति बुलडोजर से तोड़ी। अपराधी पर 21 केस दर्ज, अभियान जारी।

गुरुग्राम में पुलिस ने कुशलपाल परिवार की HSIIDC जमीन पर बनी अवैध संपत्ति ध्वस्त की। 400 गज में बना मकान बुलडोजर से तोड़ा गया। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई।

Haryana: गुरुग्राम के थाना बादशाहपुर क्षेत्र के सेक्टर-35 में पुलिस टीम ने बुलडोजर के जरिए कुशलपाल परिवार की अवैध संपत्ति ध्वस्त कर दी। परिवार ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) की सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मकान और अन्य निर्माण कर रखा था।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कुशलपाल एक कुख्यात अपराधी था, जिस पर दर्जनों गंभीर मामले दर्ज थे। दो महीने पहले उसकी बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।

HSIIDC की जमीन पर 400 गज का अवैध निर्माण

पुलिस और HSIIDC अधिकारियों की संयुक्त जांच में यह पुष्टि हुई कि परिवार ने सरकारी जमीन पर करीब 400 गज में मकान और अन्य निर्माण कर रखे थे। पुलिस ने भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

गुरुग्राम में बुलडोजर से अपराधी कुशलपाल की अवैध संपत्ति ध्वस्त, अपराधी पर 21 केस दर्ज

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ कुशलपाल परिवार तक सीमित नहीं है। पिछले महीनों में कई अन्य गैंगस्टरों की अवैध संपत्तियों को भी जमींदोज किया गया है। अभियान का उद्देश्य अपराधियों की कमाई से बनी अवैध संपत्तियों पर रोक लगाना और सरकारी जमीन को मुक्त कराना है।

कुशलपाल का आपराधिक इतिहास

कुशलपाल गांव बेगमपुर खटोला, थाना बादशाहपुर, जिला गुरुग्राम का निवासी था। वह कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा। इसके खिलाफ हत्या, अवैध हथियार रखने, मादक पदार्थों की तस्करी, लोगों में भय पैदा करना और झगड़े-लड़ाई जैसी घटनाओं में दर्जनों मामले हैं। कुशलपाल कई बार जेल भी जा चुका था और शातिर एवं चालाक प्रवृत्ति का था।

भविष्य में भी सख्ती जारी रहेगी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। HSIIDC और पुलिस के संयुक्त प्रयास से सुनिश्चित किया जाएगा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए।

कुशलपाल के परिवार के खिलाफ यह कार्रवाई इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य अपराधियों के लिए चेतावनी के रूप में भी देखी जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस फोर्स मुस्तैद रही ताकि कोई विरोध या अराजकता न फैल सके।

Leave a comment