Hardik-Natasha Divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा का रिश्ता हुआ खत्म, चार साल पहले ही लिए थे सात फेरे, क्रिकेटर ने सोशल मिडिया पर किया तलाक का ऐलान

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप, हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और हरफमौला खिलाडी हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविक से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। नताशा और हार्दिक के बीच बीतें पांच महीने से अनबन चल रही थी, जो रिश्ता खत्म होने के साथ बंद हो गई हैं।

स्पोर्ट्स: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और हरफमौला खिलाडी हार्दिक पंड्या ने अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविक से अलग होने का फैसला ले लिया हैं। हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दोनों के बीच हुए तलाक जानकारी दी है। बताया कि हार्दिक और नताशा ने एक संयुक्त बयान में कहां कि  'चार साल एक दूसरे के साथ बिताने के बाद हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। साथ में बिताए गए खुशनुमा पलों, आपसी आदर सम्मान और साथी के रूप में एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने के कारण यह फैसला लेना हमारे लिए काफी मुश्किल था।'

बेटे को लेकर क्या कहां?

Hardik-Natasha Divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा का रिश्ता हुआ खत्म, चार साल पहले ही लिए थे सात फेरे, क्रिकेटर ने सोशल मिडिया पर किया तलाक का ऐलान

हार्दिक पंड्या और पत्नी नताशा स्टैनकोविक ने बयान में बेटे अगस्त्य को लेकर कहां कि, 'हम दोनों अगस्त्य को बहुत प्यार करते हैं, वह उस पर आशीर्वादित हैं, अगस्त्य हमारे दोनों के जीवन का केंद्र बिंदु रहेगा और हम उसे जीवन की हर खुशी देने के लिए साथ मिलकर उसकी परवरिश करेंगे। हम आपसे विनम्रतापूर्वक एक अनुरोध करते हैं कि इस कठिन और संवेदनशील समय में हमारा समर्थन करते हुए समझदारी के साथ हमारा मार्गदर्शक करें।'

हार्दिक और नताशा की दो बार हुई थी शादी

Hardik-Natasha Divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा का रिश्ता हुआ खत्म, चार साल पहले ही लिए थे सात फेरे, क्रिकेटर ने सोशल मिडिया पर किया तलाक का ऐलान

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टैनकोविक ने अपने प्यार को शादी में बदलते हुए दो बार शादी की थी। बता दें पहली शादी साल 2020 में लॉकडाउन के कारण एक निजी समारोह में की। उसके बाद फरवरी 2023 में हार्दिक और नताशा ने दूसरी बार शादी के सात फेरे लिए। लेकिन इस बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया और कई मेहमान भी आये थे। जानकारी के मुताबिक उदयपुर में इस कपल ने रॉयल अंदाज में दूसरी शादी की थी। इससे पहले साल 2020 में न्यू ईयर के मौके पर हार्दिक और नताशा ने सगाई की थी।

आईपीएल 2024 के दौरान चर्चा में थी तलाक की बात

Hardik-Natasha Divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा का रिश्ता हुआ खत्म, चार साल पहले ही लिए थे सात फेरे, क्रिकेटर ने सोशल मिडिया पर किया तलाक का ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान की भूमिका निभा रहे थे, उसी दौरान सोशल मीडिया पर उनके और नताशा के बीच अनबन की खबरे चर्चा में थी। बता दें उसकले बाद से दोनों किसी भी पब्लिक इवेंट में भी एक साथ नजर नहीं आए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया से भी दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो के साथ ब्लॉक कर दिया था, जिसकी वजह उनके अलग होने की खबर सही साबित होने लग गई। लेकिन अब एक संयुक्त बयान के साथ दोनों ने तलाक की पुष्टि कर दी हैं।

Leave a comment