Haryana: अनिल विज का AAP पर हमला, किसान आंदोलन को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने AAP पर हमला बोलते हुए कहा कि वह किसान आंदोलन के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। पंजाब में धरने पर बैठे किसानों का हाल तक नहीं पूछा गया।

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला, कहा कि वह किसान आंदोलन को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने धरने पर बैठे किसानों का हाल तक नहीं पूछा।

Haryana: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने किसान आंदोलन को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है। विज ने कहा कि पंजाब में खनौरी और शंभू बार्डर पर जो किसान धरने पर बैठे हैं, वह पंजाब की धरती पर हैं, जहां AAP की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही है।

AAP सरकार किसानों के मुद्दे पर गंभीर नहीं: अनिल विज

Haryana: अनिल विज का AAP पर हमला, किसान आंदोलन को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में किसानों के मुद्दे पर लगातार चीख-चीख कर बात करने वाली AAP के नेताओं और मुख्यमंत्री ने अब तक धरने पर बैठे किसानों से जाकर नहीं पूछा कि उनकी स्थिति क्या है। विज ने यह भी कहा कि लगता है कि डल्लेवाल के अनशन पर AAP किसी अनहोनी का इंतजार कर रही है ताकि इसको पूरे देश में भुनाया जा सके।

विज ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार किसानों के मुद्दे पर गंभीर नहीं है, और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित समिति और उसके आदेशों को अमल में लाने के लिए पंजाब सरकार तैयार नहीं है।

दिल्ली में BJP की जीत का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए विज ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा, "हमने (हरियाणा भाजपा) अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा सारे देश के लिए छोड़ दिया है। जहां भी यह जाएगा, वहां भाजपा की विजय होगी।"

शीश महल पर विज की प्रतिक्रिया

Haryana: अनिल विज का AAP पर हमला, किसान आंदोलन को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

विज ने शीश महल से जुड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह महल AAP नेताओं ने अपने रहन-सहन को प्रदर्शित करने के लिए बनाया है, और यह शीश महल दिल्ली में AAP की कब्रगाह बनेगा।

डल्लेवाल की सेहत बिगड़ी

पंजाब के खनौरी बार्डर पर एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर हो गई है। उनकी सेहत नाजुक होने के बावजूद उन्होंने चिकित्सा सुविधा लेने से इंकार कर दिया है।

Leave a comment