Israel Hezbollah War: इजरायल ने लेबनान के सिविल डिफेंस सेंटर पर की भीषण बमबारी, पांच डॉक्टर्स सहित कई लोगों की मौत

इजरायल ने लेबनान के सिविल डिफेंस सेंटर पर की भीषण बमबारी, पांच डॉक्टर्स सहित कई लोगों की मौत, इंडिया हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़ , हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष ने गंभीर रूप ले लिया है। ताज़ा घटनाक्रम में इजरायल की सेना ने लेबनान में एक नागरिक सुरक्षा केंद्र पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप 5 पैरामेडिक्स की मौत हो गई है। यह हमला क्षेत्र में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता का संकेत है, जो इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच बढ़ते तनाव से उत्पन्न हुआ हैं।

बेरुत: इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, और इस संघर्ष में अब दक्षिणी लेबनान को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इजरायल की सेना ने हाल ही में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर तीव्र हवाई बमबारी की, जिससे हिज़बुल्लाह को भारी नुकसान हुआ है। इसी बीच, दक्षिणी लेबनान में एक नागरिक सुरक्षा केंद्र पर इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले में 5 पैरामेडिक्स की जान चली गई। ये पैरामेडिक्स आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए तैनात थे, लेकिन इस हिंसा की चपेट में आ गए।

इस घटना ने क्षेत्र में पहले से ही गंभीर संघर्ष को और अधिक जटिल बना दिया है, जिससे मानवीय संकट भी गहराता जा रहा है। हिज़बुल्लाह और इजरायल के बीच यह लड़ाई अब और भी खतरनाक रूप ले रही है और इसका असर लेबनान के नागरिकों पर भी पड़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर चिंता जता रहा है और दोनों पक्षों से संयम की अपील कर रहा हैं।

पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा?

Israel Hezbollah War: इजरायल ने लेबनान के सिविल डिफेंस सेंटर पर की भीषण बमबारी, पांच डॉक्टर्स सहित कई लोगों की मौत

इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष में इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने पिछले 24 घंटों के भीतर हमास और हिज़बुल्लाह के 230 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना ने हिज़बुल्लाह के कई लॉन्च पैड्स को भी नष्ट कर दिया है, जो संघर्ष में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बढ़त को दर्शाता हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में एक पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में कहा था कि इजरायल ने हिज़बुल्लाह की क्षमताओं को काफी हद तक कम कर दिया है और हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है, जिनमें हिज़बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह और उनके उत्तराधिकारी भी शामिल थे। नेतन्याहू ने लेबनान के लोगों को हिज़बुल्लाह से खुद को मुक्त करने की अपील की और कहा कि इजरायल को अपनी सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक है, वह कदम उठाने का पूरा अधिकार हैं।

इजरायल के हमले का मुंह तोड़ जवाब देगी ईरान की सेना

Israel Hezbollah War: इजरायल ने लेबनान के सिविल डिफेंस सेंटर पर की भीषण बमबारी, पांच डॉक्टर्स सहित कई लोगों की मौत

इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंचता दिख रहा है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने ईरान पर संभावित हमले के बारे में एक कड़ा बयान जारी किया है, जिससे इजरायल की आक्रामक रणनीति का संकेत मिलता है। गैलेंट ने कहा कि इजरायल का ईरान पर हमला "घातक" और "चौंकाने" वाला होगा, और इससे ईरान हिल जाएगा। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत के कुछ समय बाद आया है, जिससे दोनों देशों के बीच तालमेल और ईरान पर साझा रणनीति की पुष्टि होती हैं।

गैलेंट ने ईरान द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल हमलों का कड़ा जवाब देने का संकेत दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि इजरायल का हमला इतना तीव्र और अप्रत्याशित होगा कि ईरान समझ नहीं पाएगा कि क्या और कैसे हुआ। यह बयान इस बात का संकेत है कि इजरायल, ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को निशाना बनाने के लिए उच्च स्तरीय कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

Leave a comment