Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने खोला 24 साल पुराना राज़, बताया क्यों गई थी उनकी सरकार

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने 24 साल बाद किया खुलासा, 1932 खतियान डोमिसाइल नीति और राजनीतिक साजिश को बताया सरकार गिरने की वजह, विधानसभा में गरमाई बहस।

झारखंड बजट सत्र में झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने 1932 खतियान आधारित डोमिसाइल लागू करने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने खुलासा किया कि इसी कारण 2000 में उनकी सरकार गिरी।

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर सियासी घमासान मच गया। झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने इस नीति को पूरी तरह लागू करने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि जब झारखंड अलग राज्य बना था, तब तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 1932 खतियान को आधार बनाकर डोमिसाइल नीति लागू की थी, लेकिन इसी वजह से उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी और अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री बन गए।

बाबूलाल मरांडी का पलटवार: "मेरी सरकार गिराने में आपकी भूमिका थी"

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने खोला 24 साल पुराना राज़, बताया क्यों गई थी उनकी सरकार

हेमलाल मुर्मू के इस बयान पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भड़क गए। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “मेरी सरकार गिराने में आपकी बड़ी भूमिका थी। 1932 खतियान नीति के कारण मेरी सरकार नहीं गिरी थी, बल्कि आपकी राजनीतिक चालों के कारण ऐसा हुआ।”

हेमलाल मुर्मू: भाजपा छोड़ झामुमो में आए नेता

हेमलाल मुर्मू 14वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं और झारखंड के राजमहल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे 2019 में भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन 2023 में पार्टी छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए। अब वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भ्रष्टाचार के आरोपों को किया खारिज

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में अनियमितताओं को लेकर भी विधानसभा में बहस हुई। भाजपा विधायक राज सिन्हा ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी हुई है।

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने खोला 24 साल पुराना राज़, बताया क्यों गई थी उनकी सरकार

इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा, "हवा में आरोप मत लगाइए, स्वास्थ्य में कोई गड़बड़ी नहीं है। अगर आपके पास कोई ठोस सबूत हैं, तो हमें लिखित में दें। हम जांच कराएंगे।"

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कोडरमा और गोड्डा में जननी सुरक्षा योजना में कुछ गड़बड़ियां हुई हैं और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

भाजपा का पलटवार: "सरकार लीपापोती कर रही है"

भाजपा नेता राज सिन्हा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इन घोटालों को छिपाने की कोशिश कर रही है। सिन्हा ने कहा, "यह अनियमितता ऑडिट रिपोर्ट में भी सामने आई है, लेकिन मंत्री इसे झूठलाने की कोशिश कर रहे हैं।"

Leave a comment