Lok Sabha Election 2024: 'वेस्ट यूपी को बनाएंगे अलग राज्य...' मेरठ में मायावती ने घोषणा करते हुए कहां - हम कहते ही नहीं...

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

मायावती ने मेरठ में सभा भाषण देते हुए कहां कि इस बार अगर लोकसभा चुनाव में वोट डालने वाली मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो 4 जून को चुनाव परिणाम बेहतर आएगा। उन्होंने कहां कि केंद्र में अगर हमारी पार्टी की सरकार आएगी तो हम पश्चिम उत्तर प्रदेश को एक अलग राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

मेरठ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती ने मंगलवार (२३ अप्रेल) को मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए कहां कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने हर बार चुनावी घोषणा पत्र जारी करके जनता के साथ धोखा और कपट किया है। इसी लिए बहुजन समाज पार्टी कभी भी चुनाव जितने के लिए अपना घोषणा पत्र लेकर नहीं आती है, क्योंकि बसपा कहने से ज्यादा काम करने में विश्वास रखती हैं।

Lok Sabha Election 2024: 'वेस्ट यूपी को बनाएंगे अलग राज्य...' मेरठ में मायावती ने घोषणा करते हुए कहां - हम कहते ही नहीं...

Subkuz.com ने बताया कि मायावती ने भाषण में कहां कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वोट डालने वाली मशीन (EVM) में कोई गड़बड़ी नहीं हुई तो चुनाव परिणाम बहुत ही शानदार देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे कहां कि इस बार केंद्र में अगर हमारी पार्टी की सरकार आएगी तो हम पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाकर दिखाएंगे और मेरठ काफी समय से हाई कोर्ट बेंच स्टार्ट करने की मांग कर रहा है। इस मांग को हम सत्ता में आते ही सबसे पहले पूरा पूरा करेंगे।

कार्यकर्ताओं से की अपील

Lok Sabha Election 2024: 'वेस्ट यूपी को बनाएंगे अलग राज्य...' मेरठ में मायावती ने घोषणा करते हुए कहां - हम कहते ही नहीं...

जानकारी के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भाषण के दौरान अपील करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से कहां कि आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है और अपनी पार्टी के लिए तत्पर होकर काम करना है. इसके साथ ही उन्होंने बसपा प्रत्याशी देवव्रत कुमार त्यागी के पक्ष में जनता को मतदान करने का संदेश भी दिया। अधिकारी ने बताया की बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार (२३ अप्रेल) को हापुड़ रोड स्थित गांव अलीपुर में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार देवव्रत कुमार त्यागी के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान जनता से वोट देने का आग्रह भी किया।

Leave a comment