Lok Sabha Election 2024: बिहार में एक जून को आठ सीटों पर होगा मतदान, आखरी चरण का चुनाव प्रचार थमा, मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

बिहार हिंदी न्यूज़ , लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , भागलपुर हिंदी न्यूज़ , पंजाब हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़ , राजनितिक हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़,हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में बिहार की आठ सीटों पर एक जून को मतदान होंगे। इसमें पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, काराकाट, आरा, बक्सर, जहानाबाद और सासाराम की सीट शामिल हैं।

पटना: बिहार में सातवें व आखरी चरण के लिए एक जून को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रचार का दौर गुरुवार (३० मई) की शाम पांच बजे थम गया। अब शुक्रवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट देने की अपील करेंगे। अंतिम चरण में प्रदेश की आठ सीट पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, काराकाट, आरा, बक्सर, जहानाबाद और सासाराम पर मतदान होंगे। अंतिम दौर में 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 602 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करके उम्मीदवार का भविष्य मतदान पेटी में बंद करेंगे।

1.63 लाख मतदाता देंगे वोट

Lok Sabha Election 2024: बिहार में एक जून को आठ सीटों पर होगा मतदान, आखरी चरण का चुनाव प्रचार थमा, मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

लोकसभा चुनाव का आखरी चरण का चुनाव प्रचार थम गया हैं। प्रदेश के 1 करोड़ 62 लाख 04 हजार 602 मतदाता 1 जून को अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 85,01,568 पुरुष मतदाता, 77,02,632 महिला मतदाता और 415 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इनमे 168097 दिव्यांग मतदाता भी सम्मिलित  हैं. 18 से 19 साल के दो लाख तेईस हजार 894 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

मतदान के लिए बनाए 634 बूथ

Lok Sabha Election 2024: बिहार में एक जून को आठ सीटों पर होगा मतदान, आखरी चरण का चुनाव प्रचार थमा, मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जानकारी के मुताबिक सातवें चरण में सभी आठ सीटों के लिए कुल 16,634 बूथों पर मतदान प्रक्रिया होगी। इनमें 3885 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में और 12,749 बूथ शहरी क्षेत्र में निर्मित किए गए हैं। इनमें 146 बूथों का संचालन महिलाएं कर्मचारी करेंगी, जबकि 56 बूथों का दायित्व दिव्यांग कर्मचारी को सौंपी गई है। इस चरण में बूथों से लाइव वेबकास्टिंग का प्रबंध भी चुनाव आयोग द्वारा किया गया हैं। सभी मतदाता अपने-अपने उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद करेंगे।

Leave a comment