Lok Sabha Election: 'दुनिया के सभी नेता मोदी की ओर दौड़े चले आते है', जयराम ठाकुर ने कहां - हिमाचल में सुक्खू सरकार से सभी दुखी

हिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज़, शिमला हिंदी न्यूज़, हिमाचल न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, मौसम अपडेट, हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, बिहार न्यूज़

हिमाचल में लोकसभा चुनाव 2024 आखरी चरण में एक जून को करवाए जाएंगे। इनके साथ ही प्रदेश में उपचुनाव भी होंगे। इसलिए सभी राजनीतिक दल चुनाव को जीतने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं।

रोहड़ू: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक सभा के दौरान भाषण देते हुए कहां कि भारत की जनता नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दुनिया भर के देशों ने बिना चुनाव के उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में आमंत्रित किया है। यह उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों का ही परिणाम है। उन्होंने रोहड़ू में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाषण हुए कहां कि रोहड़ू वाले भी देश के विकास में मोदी जी को अपना समर्थन देकर पूरा सहयोग करें।

जानकारी के मुताबिक जयराम ठाकुर ने भाषण के दौरान रोहड़ूवासियों से अपील की कि भाजपा उम्मीदवार सुरेश कुमार कश्यप को इस बार रोहड़ू से ऐतिहासिक जीत दिलाकर विजय बनाए। हिमाचल सरकार में कांग्रेस को स्थापित करने वाले नेता को दो गज जमीन भी नसीब नहीं हुई।

कांग्रेस पार्टी हार की कगार पर - ठाकुर

Lok Sabha Election: 'दुनिया के सभी नेता मोदी की ओर दौड़े चले आते है', जयराम ठाकुर ने कहां - हिमाचल में सुक्खू सरकार से सभी दुखी

जयराम ठाकुर ने कहां कि इस समय कांग्रेस में ऐसा कोई नेता नहीं बचा है जो चुनाव लड़ने को तैयार हो। जिसे चुनाव लड़ने के लिए बोलते है वह दूसरे का नाम लेकर खुद साइड में हो जाते है। पार्टी जिस नेता को चुनाव लड़ने के लिए बाध्य करते है, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कांग्रेस नेताओं को अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए वह अपनी इज्जत बचाने के लिए चुनाव में खड़े ही नहीं हो रहे हैं. सुक्खू सरकार में विधायक मंत्री और जनता सभी दुखी हैं।

सुक्खू सरकार दुखी सरकार - जयराम

Lok Sabha Election: 'दुनिया के सभी नेता मोदी की ओर दौड़े चले आते है', जयराम ठाकुर ने कहां - हिमाचल में सुक्खू सरकार से सभी दुखी

जयराम ठाकुर ने सभा के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला बोलते हुए कहां कि प्रदेश में सुक्खू सरकार से सभी लोग दुखी है। आपदा के समय में कांग्रेस की चिट्ठी लाने वाले नेता को ही राहत राशि प्रधान की गई थी। इसके अलावा कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में नहीं होने वाले लोगों को एक पैसा भी नहीं दिया गया था। उन्होंने कहां कि आपदा के समय रोहड़ू में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था।

बताया कि राज्य सरकार लोगों को राहत नहीं दे पाई है। जहां भी नुकसान की भरपाई की वहां निजी तौर पर की गई थी। बाग, घर, पशुशाला को नुकसान की भरपाई करने के लिए राज्य सरकार से रहत राशि भी नहीं मिली। लोगों से झूठ बोलकर देवभूमि के नाम पर छल किया है। बताया कि रोहड़ू मंडल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन के मौके पर जयराम ठाकुर के साथ शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप, चौपाल विधायक बलवीर कुमार वर्मा, भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महासू जिलाध्यक्ष अरुण कुमार फाल्टा, रोहड़ू विधान सभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी शशिबाला, समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment