Lok Sabha Election: डिंपल यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहां - 'डबल इंजन से गुर्घटना का खतरा रहता है', अग्निवीर योजना को लेकर कही ये बात

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को मऊ के दोहरीघाट में विक्ट्री इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहां चुनाव जैसे-जैसे आखिरी चरण की ओर बढ़ रहा है भाजपा नेताओं का पसीना छूट रहा हैं।

 

मऊ: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार (28 मई) को मऊ के दोहरीघाट में विक्ट्री इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहां कि चुनाव जैसे-जैसे आखिरी चरण की ओर बढ़ जा रहा है, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं का पसीना निकल रहा है। भाजपा वालों की हर जगह से मात मिल रही है। डिंपल यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर कहां कि इस योजना से देश के युवाओं का सम्मान और होशला निचे गिर गया हैं। भाजपा के राज में कोई भी परीक्षा ऐसी नहीं है, जिसका पेपर लीक और भर्ती में घोटाला नहीं हुआ है। आज पूरा देश बदलाव लाने की तैयारी कर रहा हैं।

डिंपल ने सभा के दौरान भजपा पर साधा निशाना

Lok Sabha Election: डिंपल यादव ने भाजपा पर बोला हमला, कहां - 'डबल इंजन से गुर्घटना का खतरा रहता है', अग्निवीर योजना को लेकर कही ये बात

Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक समजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजीव कुमार राय के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के दौरान डिंपल यादव ने भोजपुरी भाषा में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहां कि डबल इंजन की सरकार से आप लोग सावधान रहिए। ई डबल इंजन की सरकार में टकराव पैदा हो रवा बा। दोनों इंजन मिलकर कब दुर्घटना को अंजाम दें, इस के बारे में कुछ कहल नाहीं जा सकता है। उन्होंने कहां कि देश के लिए 4 जून को नया सूर्योदय होने जा रहा है। आज हमारे देश के युवा, व्यवसायी, किसान, मजदूर सब वर्ग के लोग महंगाई और भर्ष्टाचारी से परेशान हैं। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। भारतीय जनता पार्टी वाले अनजान बनकर अपना मुंह छिपाकर घूम रहे हैं। भाजपा की करतूत को जनता जान गई, इसलिए अब हम देश को मिटने नहीं देंगे।

Leave a comment